Sonam Wangchuk Arrested : लद्दाख स्वायत्तता आंदोलन के प्रमुख चेहरे इंजीनियर सोनम वांगचुक को लद्दाख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी CBI की कार्रवाई के बाद हुई।
Sonam Wangchuk Arrested
लद्दाख में हालिया हिंसक प्रदर्शन के ठीक दो दिन बाद पर्यावरण कार्यकर्ता और लद्दाख आंदोलन के प्रमुख चेहरे Sonam Wangchuk को लेह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लद्दाख हिंसा में 4 लोगों की मौत हॉग गई थी और 92 के करीब लोग घायल हो गए थे। वांगचुक को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें Üउकसाने वाली बयानबाजी”का दोषी ठहराया है। यह घटना लद्दाख में स्टेटहुड और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तनावपूर्ण होने के बाद घटी।
लद्दाख आंदोलन और हिंसा
लद्दाख को 2019 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग उठाई। ( जो आदिवासी क्षेत्रों को संरक्षण और स्वायत्तता प्रदान करती है ) सोनम वांगचुक Ladakh Apex Body और Kargil Democratic Alliance के नेतृत्व में इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा हैं।
लद्दाख हिंसा का विवरण
24 सितंबर को लद्दाख शीर्ष निकाय द्वारा बुलाए गए शांतिपूर्ण बंद के दौरान प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने लेह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय और कुछ वाहनों को आग हवाले कर दिया था। हिंसा के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 92 के करीब घायल हो गए थे। मृतकों में तीन नेपाली नागरिक भी थे। वांगचुक ने उसी दिन अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी और शांति की अपील की थी।
हिंसा पर गृह मंत्रालय का ब्यान
गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक को हिंसा भड़काने का दोषी ठहराते हुए कहा कि उनकी ( सोनम ) बयानबाजी हिंसा भड़काने वाली थी। मंत्रालय ने कहा कि Sonam Wangchuk ने हिंसा के बीच अपनी भूख हड़ताल तोड़ी और बिना स्थिति को नियंत्रण किए ही अपने गाँव चले गए। इस हिंसा में विदेशी तत्वों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
सीबीआई की सोनम वांगचुक पर कार्रवाई
इससे पहले हिंसा के ठीक एक दिन बाद सीबीआई ने सोनम से विदेशी फंडिंग के मामले में पूछताछ की। केंद्र सरकार ने Sonam Wangchuk के NGO FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया।
- लद्दाख सड़क दुर्घटना में सेना के 7 जवान शहीद
- Solar Eclipse Time: जानिए आज लगने वाले सूर्यग्रहण का समय और ख़ास बातें
कौन हैं सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) (जन्म 1966, अलची, लेह जिले के पास) एक शिक्षक, नवप्रवर्तक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे SECMOL (लद्दाख के छात्र शैक्षिक और सांस्कृतिक आंदोलन) के संस्थापक हैं। जो स्थानीय युवाओं को शिक्षा और पर्यावरण जागरूकता प्रदान करता है। उन्हें 2018 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला था।