कोरोना वायरस महामारी के दौर में सोनू सूद लोगों के मसीहा साबित हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं।
कोविड 19 महामारी के कारण देश भर में अब तक 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उससे भी बदतर, लोगों के काम धंधे बंद हो गए हैं। बेरोजगारी अपने चर्म पर है। अर्थव्यस्था डगमगा गई है। लेकिन महामारी के इस दौर में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद करने से नहीं डगमगाए।
भारत में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2020 को लॉकडाउन की घोषणा की थी। पीएम मोदी की अचानक लॉकडाउन की घोषणा से देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रेल,बस और हवाई यातायात बंद होने के कारण जो जहां था वहीँ रुक गया।
लॉकडाउन के कारण एक तरफ तो लोगों के रोजगार चले गए दूसरी तरफ वापिस घर जाने का जरिया भी बंद हो गया। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने गरीब,जरूरतमंद और बेरोजगार लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया। सोनू ने लगभग हर उस शख्स की मदद की है ,जिसने उनसे मदद मांगी।
कोरोना वायरस महामारी में लगे लॉकडाउन में सोनू सूद ने कई हजार मजदूरों को उनके घर वापिस भेजने में मदद की है। सोनू सूद ने विदेशों में फंसे हुए भारतीय छात्रों को घर वापिस पहुंचने में मदद की है। उनका ये अभियान अब भी जारी है।
आज सोनू सूद के पास मदद मांगने वालों के इतने ज्यादा मैसेज आ गए कि उनको क्षमा मांगनी पड़ी। इसी कड़ी में,सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर मदद मांगने वालों का विवरण साझा किया। जिसमें 1137 ईमेल,19000 फेसबुक मैसेज,4812 इंस्टाग्राम संदेश और 6741 ट्विटर संदेश हैं। कुल मिलाकर 31690 लोगों ने उनसे मदद मांगी है।
सोनू सूद ने मदद मांगने वालों से क्षमा मांगते हुए लिखा ,” आज मदद मांगने वालों के संदेश। औसतन मुझे मदद के अनुरोधों की इतनी संख्या मिलती रहती है। सभी तक पहुंचना मानवीय रूप से संभव नहीं है। फिर भी मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता हूँ। माफ़ करना,अगर मैं आपके मदद मांगने वाले संदेश की ‘मिस’क्र जाता हूँ। “
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei