Site icon 4PILLAR

WPL 2026 Auction: Sophie Devine को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा

Sophie Devine को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा

Sophie Devine : महिला प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डेवाइन को Gujarat Giants ने 2 करोड़ में खरीदा। सोफी डेवाइन एक अनुभवी बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। गुजरात को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

सोफी डी 2 करोड़ में बिकीं

27 नवंबर 2025) नई दिल्ली में आयोजित इस WPL 2026 Auction में न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डेवाइन पहली ही खिलाड़ी बनीं जिन्हें खरीदा गया। गुजरात जायंट्स (GG) ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यह खरीद Gujarat Giants के लिए एक बड़ा धमाका साबित हो रही है, क्योंकि डेवाइन की अनुभवी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से उनकी टीम को मजबूत बूस्ट मिलेगा।

Sophie Devine WPL 2026 Auction में बिकीं

WPL 2026 का मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ, जो पूरे दिन चलेगा। इसमें कुल 578 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 104 विदेशी हैं। टीमें अपनी रिटेंशन्स के बाद बाकी स्क्वॉड बनाएंगी। गुजरात जायंट्स ने ऑक्शन से पहले दो प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर (3.50 करोड़) और विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी (2.50 करोड़)। उनके पास 9 करोड़ की पर्स थी, जिसमें से Sophie Devine पर 2 करोड़ खर्च कर उन्होंने अपनी विदेशी कोर को और मजबूत कर लिया।

सोफी का बेस प्राइस

सोफी डेवाइन का बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख रुपये था। नीलामी शुरू होते ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) और GG के बीच जमकर बोली लगी। DC ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन GG ने अंत में 2 करोड़ पर डील फाइनल की। यह GG की सबसे महंगी खरीद बनी।

सोफी डेवाइन कौन हैं

सोफी डेवाइन (उम्र: 36 वर्ष) न्यूजीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज और मीडियम-फास्ट गेंदबाज के रूप में जानी जाती हैं। Sophie Devine क्रिकेट के अलावा हॉकी में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं (डबल इंटरनेशनल)।

Sophie Devine की उपलब्धियां

Sophie Devine न्यूजीलैंड की कप्तान रह चुकी हैं। उन्होंने विश्व कप विजेता (2024 T20 WC)  में अहम भूमिका निभाई। सोफी  कई T20 लीग्स (जैसे बिग बैश, द हंड्रेड) में स्टार रहीं। उनकी पावर-हिटिंग और डेथ ओवर गेंदबाजी उन्हें ‘गेम-चेंजर’ बनाती है।

Exit mobile version