Sourav Ganguly Coach बनेंगे, रिकी पोंटिंग की लेंगे जगह

सौरव गांगुली बनेंगे कोच, रिकी पोंटिंग की लेंगे जगह

Sourav Ganguly Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली अब आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच का पदभार संभाल सकते हैं। वर्तमान में Delhi Capitals के कोच Ricky Ponting हैं।

Sourav Ganguly Coach बनेंगे, रिकी पोंटिंग की लेंगे जगह

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऐसे में टीम के कोच रिकी पोंटिंग की छुट्टी होना तय माना जा रहा है। फ़िलहाल गांगुली दिल्ली टीम के डायरेक्टर के पद पर हैं। आईपीएल के 16 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स 14 में से 5 मैच ही जीत पाई है। वह अंकतालिका में 9  वे स्थान पर रही।

सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनेंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। वह रिकी पोंटिंग  ले सकते। हैं रिकी 2018 से दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि, अपने कार्यकाल के दौरान रिकी पोंटिंग दिल्ली को कोई खिताब नहीं दिला पाए।

रिकी पोंटिंग की  कोचिंग

रिकी पोंटिंग के कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने साल 2015 टी 20 लीग का खिताब जीता था। दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिकी पोंटिंग का कार्यकाल अच्छा रहा। दिल्ली टीम 2020 में पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। जबकि 2021 में अंकतालिका में शीर्ष पर रही थी। साल 2022 में टीम खिसक कर 5 वे स्थान पर आ गई।

6 साल तक कोच के पद पर रहे रिकी

मिली जानकारी के अनुसार, रिकी पोंटिंग ने 6 साल तक कोच के पद पर रहने के बाद अब हटने का मन बना लिया है। हालांकि, रिकी पोंटिंग पद छोड़ेंगे या बने रहेंगे, इस बारे में दिल्ली कैपिटल्स का कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।

बता दें, मौजूदा सीजन में कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण कप्तान  ऋषभ पंत टी 20 लीग में नहीं खेल पाए। ऋषभ की जगह डेविड वार्नर ने टीम की कमान संभाली थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version