Sourav Ganguly case: BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि केस दर्ज कराया है। मामला लियोनेल मेसी के भारत टूर से जुड़ा है।
सौरव गांगुली ने दर्ज कराई FIR
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता के अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब (Argentina football fan club) के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने साहा के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है।
Sourav Ganguly files Rs 50 crore defamation case against Argentina fan club
यह पूरा विवाद लियोनेल मेसी की भारत यात्रा (GOAT India Tour 2025) से जुड़ा है। मेसी की भारत यात्रा 13 दिसंबर 2025 को कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में हुए एक इवेंट से शुरू हुई थी। मेसी का यह इवेंट बेहद प्रचारित था, लेकिन आयोजन में भारी अव्यवस्था हुई। लियोनेल मेसी साल्ट लेक स्टेडियम में सिर्फ 20-30 मिनट ही रुके। फैंस को ठीक से झलक नहीं मिली। VIP कल्चर के कारण मैदान पर ज्यादा लोग घुस आए और नाराज फैंस ने तोड़फोड़ की। इवेंट के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया और रिमांड पर भेजा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेसी और फैंस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
Sourav Ganguly case: मेसी की यात्रा से सौरव गांगुली का कनेक्शन
सौरव गांगुली इस इवेंट में एक मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। इस इवेंट के आयोजन से उनका कोई संबंध नहीं था। इस इवेंट के आयोजक सतद्रु दत्ता थे। Sourav Ganguly अलग एनक्लोजर में थे और अफरा-तफरी देखकर निराश होकर स्टेडियम से चले गए थे।
सौरव गांगुली ने क्यों किया मानहानि केस ?
Sourav Ganguly case: अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा ने एक ऑनलाइन वीडियो इंटरव्यू (बंगाली न्यूज पोर्टल पर) में आरोप लगाया कि गांगुली मेसी की कोलकाता विजिट में मिडिलमैन की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोजक सतद्रु दत्ता गांगुली की कठपुतली था। साहा ने इंटरव्यू में कहा कि गांगुली पैसे के लिए कुछ भी करते हैं।
Sourav Ganguly case: सौरव गांगुली का ब्यान
Sourav Ganguly ने इन आरोपों को झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि ये बिना किसी सबूत के लगाए गए और उनकी दशकों से बनी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly case) ने कोलकाता पुलिस के लालबाजार और साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। गांगुली ने कानूनी नोटिस भेजकर मांग की है कि वीडियो डिलीट करें, सार्वजनिक माफी मांगें और 50 करोड़ रुपये का हर्जाना दें। यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 (मानहानि) के तहत दर्ज है।
Sourav Ganguly case और मेसी की यात्रा
लियोनेल मेसी की भारत यात्रा का बाकी हिस्सा हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में जारी रहा, लेकिन कोलकाता इवेंट की वजह से काफी विवाद हुआ। गांगुली का यह कदम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए उठाया है।




