Site icon 4PILLAR

भारत के Steel Man जमशेद जे ईरानी का 86 वर्ष की उम्र में निधन

Steel Man जमशेद जे ईरानी का 86 वर्ष की उम्र में निधन

Steel Man: भारत के स्टील मैन कहे जाने वाले पद्म भूषण डॉ जमशेद जे ईरानी का 86 की उम्र में निधन हो गया है। ईरानी के निधन की जानकारी टाटा स्टील ने एक ट्वीट कर दी है। जमशेद ईरानी का जन्म 2 जून 1936 को हुआ था। सोमवार देर रात उन्होंने जमशेदपुर मेन अस्पताल में अंतिम साँस ली।

Steel Man जमशेद जे ईरानी का 86 वर्ष की उम्र में निधन

टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक जमशेद जे ईरानी (Jamshed J Irani ) का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ईरानी को निधन सोमवार देर रात हुआ है। इस बारे टाटा स्टील ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है।

पद्म भूषण डॉक्टर जमशेद जे ईरानी

टाटा स्टील ने अपने ट्वीट में लिखा,” भारत के स्टील मैन कहे जाने वाले पद्म भूषण डॉक्टर जमशेद जे ईरानी के निधन पर हमें गहरा दुख हुआ। टाटा स्टील परिवार उनके परिवार और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ”

2011 में वह सेवानिवृत हो गए थे

जमशेद ईरानी टाटा स्टील से चालीस साल से भी अधिक समय तक जुड़े रहे। 43 साल तक टाला स्टील के साथ जुड़े रहने के बाद साल 2011 में वह सेवानिवृत हो गए थे।

विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने के बाद ईरानी ने पेशवर जीवन की शुरुआत की थी। वह 1968 में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी में शामिल हुए थे। कंपनी में उन्होंने अनुसंधान और विकास प्रभारी निदेशक पद को संभाला था।

ईरानी ने टाटा स्टील और टाटा संस , टाटा मोटर्स , टाटा टेली सर्विसेज सहित टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में काम किया।

वह आपने पीछे पत्नी डेजी ईरानी और तीन बच्चों , जुबिन , नीलोफर और तनज को छोड़कर दुनिया से अलविदा कह गए हैं।

Exit mobile version