Site icon 4PILLAR

रतन टाटा बने नंबर-1, आनंद महिंदा, उदय कोटक और सुंदर पिचई को ट्विटर पर पीछे छोड़ा

Ratan Anand: Ratan Anand: रतन टाटा बने नंबर-1

Ratan Anand: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय उद्योपति हैं। ट्विटर पर रतन टाटा के 12.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Ratan Anand: रतन टाटा बने नंबर-1

भारतीय उद्योपति रतन टाटा की लोकप्रियता लगातार  बढ़ती जा रही है। रतन टाटा सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय उद्योगपति हैं। उन्हें ट्विटर पर 12.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यह रिपोर्ट हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 छापी है। टाटा ने महिंद्रा ग्रुप के फाउंडर आनंद महिंदा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, कोटक बैंक के उदय कोटक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे नंबर पर महिंदा

ट्विटर पर दिलचस्प किस्से साझा करने वाले महिंद्रा समूह के आनंद महिंद्रा दूसरे नंबर पर हैं। X पर आनंद महिंदा को 10.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हुरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ ने संयुक्त रूप से रिच लिस्ट 2023 पब्लिश की है। एक साल में रतन टाटा के फॉलोवर्स की संख्या 8 लाख बढ़ी है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X ( पहले ट्विटर ) पर फॉलोवर्स के मामले में तीसरे स्थान पर पतंजलि के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण हैं। एक्स पर उन्हें 6.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनके बाद सुंदर पिचई हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को 5.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सत्य नडेला पांचवें नंबर पर हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के 3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं, नंदन नीलेकणि के 2.5 मिलियन और हर्षवर्धन गोयनका के 1.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। दिग्गज बैंकर उदय कोटक को 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Exit mobile version