Site icon www.4Pillar.news

साल 2023 में गूगल पर सर्च किए गए सेक्स से जुड़े ये सवाल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

साल 2023 में गूगल पर सर्च किए गए सेक्स से जुड़े ये सवाल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इस साल लोगों ने गूगल पर सेक्स से जुड़े ऐसे सवाल सर्च किए जिनको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। स्पीड बंप पोजीशन के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

आज साल 2023 का अंतिम दिन है। कल से नया साल 2024 शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर कोई नए साल की तैयारी में जुटा हुआ है। इस साल लोगों ने अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए गूगल पर काफी खोजें की हैं। जिनमें से सबसे चर्चित विषयों के बारे में सर्च किया गया। काफी लोगों ने खेल से संबंधित सवाल सर्च किए। वहीं, कुछ लोगों ने ‘घर बैठे पैसे कैसे कमाएं’ जैसे सवालों के जवाब सर्च किए। इस साल लोगों ने सेक्स से जुड़े सवालों को भी गूगल पर सर्च किया। आमतौर पर देखा गया है कि सेक्स के बारे में लोग ज्यादा खुलकर बात नहीं करते हैं लेकिन अपनी कन्फ्यूजन दूर करने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं। गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सेक्स से जुड़े सवाल सर्च किए गए।

साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई नूपुर शर्मा , MMS वाली अंजलि अरोड़ा का नाम भी ,देखें टॉप 10 लिस्ट 

सेक्स से जुड़े ये सवाल सर्च किए गए

टॉप सवाल

सेक्स के बारे में गूगल पर जो सवाल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है , वह ‘स्पीड बंप पोजीशन क्या है’ रहा। दरअसल ये सवाल लोगों के दिमाग में तब आया जब टीवी रियलिटी शो ‘लव आइलैंड’ के एक कंटेस्टेंट ने शो के दौरान इस बारे में बात की थी। रियलिटी शो के प्रतियोगी टॉम क्लेयर ने अपनी पसंदीदा सेक्स पोजीशन के बारे में बता कर लोगों को हैरान कर दिया था। जिसके बाद लोगों ने इस सवाल का जवाब गूगल पर सर्च किया। रिपोर्ट के अनुसार, स्पीड बंप स्थिति में व्यक्ति को लेटते समय उसके नितंब के नीचे तकिया रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें,साल 2022 में गूगल सर्च इंजन पर सर्वाधिक खोजे गए नाम, सवाल , समाचार ,कैसे करें , खेल और फिल्मों आदि की सूचि 

दूसरा टॉप सर्च सवाल

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है ? लोगों ने इस सवाल को गूगल पर बहुत सर्च किया। इसके अलावा तीसरा जो सबसे ज्यादा सर्च किया गया, वो सवाल है, ‘क्यों कुछ लोगों को सेक्स के बाद ब्लीडिंग होती है ?’ इस तरह के और कई सेक्स से जुड़े सवाल और वीडियो गूगल पर सर्च किए गए।

Exit mobile version