Site icon www.4Pillar.news

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, भाई अहान शेट्टी ने भी लुटाया प्यार 

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, भाई अहान शेट्टी ने भी लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 31वां बर्थडे मना रही है। अथिया के बर्थडे पर उनके पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज 5 नवंबर को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं अथिया की फैमिली ने भी उनके बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अथिया के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें विश किया है। वहीं उनके भाई अहान शेट्टी ने भी एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी को यूं किया बर्थडे विश

दरअसल कुछ घंटों पहले ही सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी संग एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर अथिया की शादी के दौरान की है। इस तस्वीर में सुनील बड़े ही प्यार से अपनी बेटी के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे है। वहीं सजी-संवरी अथिया को इस दौरान मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई बेबी।’ अपने पापा के इस पोस्ट पर अथिया ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लव यू पापा।’

भाई अहान शेट्टी ने शेयर किया ये पोस्ट

अथिया के बर्थडे पर उनके भाई और एक्टर अहान शेट्टी ने भी एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अहान ने अपनी बहन संग एक प्यारी सी तस्वीर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अथिया। मैं आपके लिए ढेर सारा प्यार और खुशियों की कामना करता हूँ। आप पहले दिन से ही मेरे साथ हो और मेरे जीवन के सबसे कठिन समय में मेरे साथ खड़ी रही हो। मैं यह एक्सप्रेस भी नहीं कर सकता कि आपका प्यार और देखभाल मेरे लिए कितना मायने रखती है।’

Exit mobile version