Site icon www.4Pillar.news

सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल संग शेयर की प्यारी तस्वीर, बेटी अथिया शेट्टी ने यूं किया रिएक्ट 

सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल संग शेयर की प्यारी तस्वीर, बेटी अथिया शेट्टी ने यूं किया रिएक्ट

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने दामाद और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर सुनील की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से शादी रचाई है। दोनों कंई सालों तक डेटिंग के बाद इसी साल की शुरुवात में शादी के बंधन में बंधे है। वहीं सुनील का अपने दामाद केएल राहुल के साथ काफी प्यारा बॉन्ड है, जिसकी झलक अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखने को मिल जाती है। इसी बीच सुनील ने अपने दामाद संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

सुनील शेट्टी ने शेयर की दामाद केएल राहुल संग तस्वीर

दरअसल हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से केएल राहुल संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ससुर और दामाद ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहने ट्विनिंग करते नजर आ रहे है। इस फोटो में दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। इस दौरान दोनों एक दूजे को गले लगाए मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ पोज दे रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में तो कुछ नहीं लिखा बस एक ब्लैक हार्ट इमोजी बनाई है।

अथिया शेट्टी ने किया रिएक्ट

सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है। अथिया ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी बनाई है। इसके अलावा भी कंई सेलेब्स ने कमेंट कर इस फोटो पर प्यार बरसाया है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें दोनों की प्रोफेशनल लाइफ कि तो केएल राहुल इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में व्यस्त चल रहे है। वहीं सुनील शेट्टी की फिल्मों की  बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएँगे।

Exit mobile version