सनी देओल और शाहरुख खान एक साथ आए नजर, डर के बाद हुआ था मनमुटाव, अब गदर 2 की सक्सेस पार्टी में मिले
Sunny Deol Shah Rukh Khan की Darr फिल्म की शूटिंग के दौरान अनबन हो गई थी। अब दोनों Gadar 2 की सक्सेस पार्टी में मिले हैं। सनी देओल और शाहरुख के बीच 16 साल तक बातचीत बंद रही।
Sunny Deol Shah Rukh Khan एक साथ आए नजर
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनीं सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है। शनिवार रात को फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां नजर आई। लेकिन एक अभिनेता को देखकर सब की निगाहें थम गई। गदर 2 की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी पत्नी गौरी खान के साथ शिरकत की। बाद में सनी देओल और शाहरुख खान ने मीडिया का सामने पोज भी दिए। शाहरुख खान और सनी देओल का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Video
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सनी देओल और शाहरुख खान एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। बता दें, इस साल शाहरुख खान की पठान फिल्म और सनी देओल की गदर 2 ने धमाल मचाया हुआ है। ये दोनों फ़िल्में साल 2023 की ब्लॉकबस्टर रही हैं। अब शाहरुख खान की जवान फिल्म भी रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में जवान का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
क्यों हुई थी अनबन ?
सनी देओल की शाहरुख खान के साथ साल 1993 में रिलीज हुई डर फिल्म की शूटिंग के दौरान अनबन हो गई थी। उन्हें ये बात पसंद नहीं आई थी कि एक आर्मी अफसर को एक विलेन सामने से चाकू मार सकता है। फिल्म के इस सीन के दौरान सनी देओल इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने अपने हाथों से अपनी जींस तक फाड़ दी थी। दोनों के बीच मनमुटाव 16 साल तक चला। अब न केवल दोनों के बीच फोन पर बात हुई बल्कि गदर 2 की सक्सेस पार्टी में भी एक साथ नजर आए।