Sunny Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने साल 2024 से अपनी कंई खूबसूरत यादें शेयर की है। इस वीडियो में उन्हें कभी डांस करते तो कभी अपनी फिल्मों की शूटिंग करते देखा जा सकता है।
Year Ender 2024: साल 2024 जल्द ही खत्म होने वाला है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बेहद ही खास अंदाज में इस वर्ष को अलविदा कहा है और नए वर्ष का स्वागत किया है। दरअसल हाल ही में सनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी इस वर्ष की कंई खूबसूरत यादें देखी जा सकती है।
सनी देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो की शुरूवात में उन्हें अपने माता-पिता संग देखा जा सकता है। वहीं तभी वे अपने भाई बॉबी देओल और अपने बच्चों करण और राजवीर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे है।
इस दौरान सनी को अपनी फिल्मों जाट और लाहौर 1947 की शूटिंग करते तो कभी फिल्म के सेट पर मस्ती करते देखा जा सकता है। इसके अलावा वे नेचर के बीच भी टाइम स्पेंड करते भी नजर आ रहे है।
इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘रिकेप 2024, 2024 काफी अच्छा साल रहा। यह 2025 की रिलीज के लिए तैयारी और कड़ी मेहनत करने का साल था। 2025 में जाट, लाहौर 1947 और सफर के साथ स्क्रीन पर अपनी कड़ी मेहनत दिखाने के लिए उत्सुक हूँ। इसके साथ ही आप सभी से वही प्यार फिर से पाने के लिए एक्साइटेड हूँ।”
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More
Agniveer ITI in Indian Army: भारतीय सेना में ITI पास युवाओं को अग्निवीर बनाने के… Read More
Mazeen Abdul:कर्नाटक के शिवमोग्गा में NIA के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी… Read More