Site icon 4PILLAR

Sunny Deol की फिल्म Jaat का टीजर हुआ रिलीज, इस बार हैंडपंप नहीं बल्कि उखाड़ फेंका पंखा

Jaat Film: जाट का टीजर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Jaat Teaser

Jaat Film Teaser : सनी देओल की फिल्म जाट का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में सनी पंखा उखाड़ते रौद्र रूप में नजर आ रहे है।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग मूवी जाट (Jaat) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं बीते दिन अभिनेता ने एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि इस फिल्म का टीजर पुष्पा 2 के साथ 12,500+ स्क्रीन पर रिलीज होगा। वहीं अब मेकर्स ने ऑफिशियली भी इस मूवी का टीजर जारी कर दिया है। जाट के टीजर में सनी को एकदम रौद्र रूप में देखा जा सकता है। इसके अलावा उनके दमदार डायलॉग भी फैंस का खूब दिल जीत रहे है।

Jaat Film का टीजर

जाट के टीजर की शुरूवात में एक कैदी को जेल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद सनी देओल को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। वे कभी पंखा उखाड़ते तो कभी दुश्मनो के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। इसके बाद वे कहते है कि, ‘मैं जाट हूँ,सर कटने के बाद भी हाथ हथियार नहीं छोड़ता। वहीं टीजर के अंत में रणदीप हुड्डा की भी झलक देखी जा सकती है। रणदीप इस फिल्म में एक विलेन के किरदार में नजर आएँगे।

World Environment Day 2024 : बॉलीवुड सितारों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फैलाई जागरूकता, मलाइका अरोड़ा से लेकर रणदीप हुड्डा तक सितारों ने फैंस से की ये खास अपील 

कब रिलीज होगी जाट फिल्म ?

बता दे कि जाट का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। इस फिल्म ने सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनित कुमार सिंह, रेजिना केसेंड्रा और सैयामी खेर सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएँगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें : सनी देओल और शाहरुख खान एक साथ आए नजर, डर के बाद हुआ था मनमुटाव, अब गदर 2 की सक्सेस पार्टी में मिले

Exit mobile version