Jaat Teaser
Sunny Jaat Movie Teaser : सनी देओल की फिल्म जाट का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में सनी पंखा उखाड़ते रौद्र रूप में नजर आ रहे है।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग मूवी जाट (Jaat) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं बीते दिन अभिनेता ने एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि इस फिल्म का टीजर पुष्पा 2 के साथ 12,500+ स्क्रीन पर रिलीज होगा। वहीं अब मेकर्स ने ऑफिशियली भी इस मूवी का टीजर जारी कर दिया है। जाट के टीजर में सनी को एकदम रौद्र रूप में देखा जा सकता है। इसके अलावा उनके दमदार डायलॉग भी फैंस का खूब दिल जीत रहे है।
जाट के टीजर की शुरूवात में एक कैदी को जेल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद सनी देओल को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। वे कभी पंखा उखाड़ते तो कभी दुश्मनो के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। इसके बाद वे कहते है कि, ‘मैं जाट हूँ,सर कटने के बाद भी हाथ हथियार नहीं छोड़ता। वहीं टीजर के अंत में रणदीप हुड्डा की भी झलक देखी जा सकती है। रणदीप इस फिल्म में एक विलेन के किरदार में नजर आएँगे।
बता दे कि जाट का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। इस फिल्म ने सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनित कुमार सिंह, रेजिना केसेंड्रा और सैयामी खेर सहित कंई कलाकार नजर आएँगे। यह फिल्म अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More
View Comments
Çalışmadan kazan https://www.jadekusadasi.com/ Earn without working - Sounds like a dream, right? Total fantasy.