Site icon www.4Pillar.news

सुशांत सिंह राजपूत के पालतू डॉग फज का हुआ निधन, बहन प्रियंका ने भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आप अपने दोस्त के पास स्वर्ग…’

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 3 साल बाद उनके पालतू डॉग फज का भी निधन हो गया है। सुशांत की बहन प्रियंका ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 3 साल बाद उनके पालतू डॉग फज का भी निधन हो गया है। सुशांत की बहन प्रियंका ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 3 साल बाद उनके चहीते पेट डॉग फज का भी निधन हो गया है। बता दे कि सुशांत अपने डॉग फज से बेहद प्यार करते थे और अक्सर उसके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर  करते रहते थे। सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर फैंस को फज के निधन की जनकारी दी है।

नहीं रहा सुशांत का पालतू डॉग फज

सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये दुखद खबर साझा की है। प्रियंका ने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में सुशांत और फज एक साथ नजर आ रहे है। जबकि दूसरी तस्वीर में प्रियंका फज के साथ नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘बहुत दिन हो गए फज। तुम अपने दोस्त के पास स्वर्ग पहुंच गए हो… मैं भी तुम्हे जल्द मिलूंगी। तब तक… मेरा दिल बुरी तरह टूट गया है।’

भावुक हुए सुशांत के फैंस

इस दुखद खबर के सामने आते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी भावुक हो गए है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरा दिल बुरी तरह टूट गया है, उम्मीद है कि स्वर्ग में दोनों एक बार फिर मिल गए होंगे। फज और सुशांत दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझते थे।’

दूसरे फैन ने लिखा, ‘दी, मैं बता नहीं सकती कि मैं कितना टूट चूकी हूँ। इस खबर ने एक बार फिर मेरे दिल के लाखों टुकड़े कर दिए है। सुशांत से जुड़ा कोई भी/कुछ भी मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं बस इतना कह सकता हूँ कि मेरी सोना दी, मजबूत रहो। हालाँकि यह असहनीय है। मिस यू फज।’

Exit mobile version