Site icon 4PILLAR

स्वरा भास्कर जल्द बनेंगी माँ, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें 

स्वरा भास्कर जल्द बनेंगी माँ, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही माँ बनने वाली है। एक्ट्रेस ने हाल ही कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) जल्द ही माँ बनने वाली है। एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने प्रेगनेंसी का ऐलान किया है। बता दे कि बीते कंई दिनों से स्वरा की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थी, वहीं अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर मुहर लगा दी है। स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे अपने पति फहाद अहमद के साथ नजर आ रही है।

स्वरा भास्कर ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

दरअसल हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में स्वरा के साथ उनके पति फहाद अहमद भी नजर आ रहे है। स्वरा ने इस दौरान पिंक कलर की ड्रेस पहनी है और फहाद उन्हें पीछे से हग करते हुए नजर आ रहे है।

कब माँ बनेंगी स्वरा ?

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कभी कभी सभी दुआओं का जवाब एक साथ मिलता है। खुद को आभारी और धन्य मानती हूँ। एक्साइटेड हूँ। एक नई दुनिया में हमारा कदम।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने #comingsoon #Family #NewArrival #Gratitude #Octoberbaby जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से पता चलता है कीं वे अक्टूबर में बेबी को जन्म देने वाली है।

बता दे कि स्वरा भास्कर ने करीब 3 महीने पहले समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी की है। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। स्वरा के इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी कमेंट कर उन्हें बधाइयां दे रहे है।

Exit mobile version