Teacher Saket Purohit suspended for mimicking PM Modi

Teacher Saket Purohit: LPG पर पीएम मोदी की मिमिक्री करना स्कूल टीचर को पड़ा भारी, मध्य प्रदेश सरकार ने किया सस्पेंड

Teacher Saket Purohit suspended: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक प्राइमरी स्कूल टीचर साकेत पुरोहित को पीएम मोदी की मिमिक्री करना भारी पड़ गया।

Teacher Saket Purohit suspended

एमपी के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी के प्राइमरी टीचर साकेत पुरोहित 14 मार्च को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक ने LPG पर पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो बनाया था। जिसमें रसोई गैस सिलेंडरों के बढ़ते हुए दामों और कीमत पर व्यंग्य किया गया।

Teacher Saket Purohit का वीडियो वायरल

वीडियो में टीचर साकेत पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए कहा ,” मेरे प्यारे भाइयो-बहनों,गैस के दाम कम हुए कि नहीं? नहीं हुए ? और गैस के दाम बढ़े कि नहीं बढ़े ? बढ़ गए। तो गैस के दाम इस लिए बढ़े कि गैस की रोटी खाने से पेट में गैस बनती है। अगर पेट में गैस बनेगी तो आप जरूर बीमार पड़ोगे। और अगर आप बीमार पड़ गए तो देश बीमार पड़ जाएगा। इस लिए गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी भी चूल्हे की रोटी खाएगा। और अमीर आदमी भी खाएगा। जो अमीर आदमी और आम आदमी के बीच अमीरी-गरीबी की जो खाई है, बहुत दूर हो जाएगी। ”

क्या है मामला ?

यह व्यंग्य वर्तमान एलपीजी संकट पर था। जिसमें कीमते बढ़ने और किल्ल्त के कारण लोगों के फिर से पारंपरिक चूल्हे पर लौटने की बात कही गई। साकेत पुरोहित हैप्पीनेस डिपार्टमेंट के लोकल इन-चार्ज और मास्टर ट्रेनर इन हैप्पीनेस भी हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो डिपार्टमेंट में लोगों की गेदरिंग को हंसाने के लिए बनाया गया था। जिसे बाद में डिलीट कर दिया था। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को सिर्फ हंसाना चाहता था। शिक्षक को बोलने का अधिकार है।

शिक्षक साकेत पुरोहित के खिलाफ कार्रवाई

पिछोर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने लिखित शिकायत की कि सरकारी टीचर प्रधानमंत्री की मिमिक्री करके आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है, जो समाज में गलत संदेश दे रहा है। विधायक ने इसे मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन बताया। जिला शिक्षक अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने प्रारंभिक जांच के बाद मध्य प्रदेश सिविल सेवा 1965 के तहत तुरंत निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदरवास रखा गया।

विपक्ष का जुबानी हमला

कांग्रेस ने इस कार्यवाही की आलोचना की और कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा है। पुरोहित के परिवार ने भी चिंता व्यक्त की है। यह घटना वर्तमान में एलपीजी संकट से सीधे जुडी है। जिस पर साकेत पुरोहित ने व्यंग्य किया था।

भारत में LPG की किल्ल्त 

वर्तमान में पुरे देश में रसोई गैस की किल्लत और कीमतों में उछाल है। जिसका मुख्य कारण मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध है। इससे स्टेट ऑफ़ होर्मुज पर नेविगेशन बाधित हुआ। यहाँ से भारत अपनी 60 % एलपीजी जरूरत से आयत करता है। इस लिए सप्लाई चेन प्रभावित है। पैनिक बुकिंग और ब्लैक मार्केटिंग ने समस्या बढ़ाई।

एलपीजी संकट के जनता पर प्रभाव 

  • देश के कई हिस्सों जैसे पुणे, सूरत और झारखंड जैसी जगहों पर सिलेंडर रिफिल में देरी हो रही है।
  • गैस सिलेंडर 5000 तक ब्लैक में बीक रहे है।
  • रेस्त्रां और होटलों में मेनू में कटौती कर दी गई है।
  • आम घरों में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री बढ़ी।
  • PNG वाले घरों से LPG सरेंडर करने की अपील की गई है।
  • आईटी, स्कूलों में खाना बनाने की सेवाएं बाधित हो रही हैं।

एलपीजी को लेकर नए नियम 

  • शहरी क्षेत्रों में कम से कम 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों 45 दिन के गैप के बाद बुकिंग की जा सकती है।
  • घरेलू सप्लाई को प्राथमिता दी गई है।
  • रोजाना 50 लाख सिलेंडर वितरित करने की योजना।

एलपीजी को लेकर राहत भरी खबर 

एलपीजी जहाज शिवालिक 45000 मीट्रिक टन गैस लेकर अडानी के मुंद्रा पोर्ट पहुंच चूका है। अनलोडिंग चालू है। दूसरा समुद्री जहाज नंदा देवी 92700 मीट्रिक टन गैस लेकर 17 मार्च 2026 को भारत पहुंचने वाला है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top