Site icon 4PILLAR

Team India ने Namibia पर 93 रन की जीत के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

Team India create 5 records with win over Namibia

Team India win over Namibia: टी20 विश्व कप मैच में 12 फरवरी 2026 को भारत बनाम नामीबिया का मुकाबला हुआ। टीम इंडिया ने इस मैच को 5 बडे रिकॉर्ड बनाते हुए 93 रनो से जीत लिया।

Team India vs Namibia

T20 World Cup 2026 के मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर कड़ी शिकस्त दी है। यह रनों के हिसाब से टी20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत बनाम नामीबिया मैच 12 फरवरी 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले भारत सबसे बड़ा रनों से जीत का रिकॉर्ड 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रनों से था।

भारत बनाम नामीबिया मैच का सारांश

Team India की बल्लेबाजी

ईशान किशन में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 61 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े। ईशान किशन ने 20 गेंदों ही अर्धशतक पूरा कर लिया। यह पॉवरप्ले में उनका तूफानी प्रदर्शन था।

Namibia Team की बल्लेबाजी और भारत की गेंदबाजी

भारत द्वारा दिए गए 210 रन के लक्ष्य को भेदने मैदान में उत्तरी Namibia Team की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स और हार्दिक पांड्या नामीबियाई बल्लेबाजों पर टूट पड़े।

Team India ने नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

प्लेयर ऑफ़ द मैच 

हार्दिक पांड्या को उनके आलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। हार्दिक ने 28 गेंद पर 52 रन बनाए और विरोधी टीम के 2 विकेट चटकाए। यह जीत ग्रुप A में भारत को टॉप पर ले गई है।

Team India ने अब जीते दो मैच 

भारत का अगला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो मैच खेल चुकी है। भारत ने दोनों मैच जीते।  भारतीय टीम का पहला मुकाबला ओपनिंग सेरेमनी के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम के साथ हुआ था। जिसे टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत लिया। टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला नामीबिया से गुरुवार को हुआ। जिसमें भारतीय टीम ने 93 रनो से जीत हासिल की और 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए।

Exit mobile version