Tejasswi Prakash seen in Nagin avatar

नागिन अवतार में नजर आई Tejasswi Prakash, लहराया फन, दी कातिल स्माइल

Tejasswi Prakash in Nagin avatar: अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का नागिन लुक सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वे नागिन स्टाइल में फन लहराती नजर आई।

Tejasswi Prakash in Nagin avatar

बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश का नागिन अवतार सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उनके नागिन लुक को इंस्टाग्राम,कई रील्स और वीडियो में शेयर किया गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉलीवुड पपराजी वायरल भयानी ने तेजा के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में ,” #TejasswiPrakash लिखा।  इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में तेजस्वी फन लहराती हुई और कातिल स्माइल से फैंस को घायल करती हुई नजर आ रही हैं। वे नागिन स्टाइल में कैजुअली वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। तेजा पपराजी से मजाकिया अंदाज में बात भी करती हैं।

Tejasswi Prakash का Nagin 6

तेजस्वी के ये लुक उनकी पुरानी ” नागिन 6″ से जुड़ा हुआ है। जहां उन्होंने प्रतीक्षा का किरदार निभाया था। लेकिन अब नागिन 7 या किसी अन्य प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने ये स्टाइल अपनाया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Tejasswi Prakash का संक्षिप्त परिचय

तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। वे एक फेमस भारतीय अभिनेत्री हैं। वे मुख्य रूप से टेलीविजन और हिंदी तथा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। Tejasswi Prakash Bigg Boss 15 की विजेता भी रह चुकी हैं। बिग बॉस 15 का सीजन 2021-22 में प्रसारित हुआ था।

Tejasswi Prakash का करियर
  • तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में मराठी फिल्म Camus Katta से की थी। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी।
  • उन्होंने 2015-16 में “स्वरागिनी – जोड़ें रिश्तों के” में  रागिनी का रोल किया था। इस धारावाहिक से उन्हें घर घर में पहचान मिली थी।
  • उन्होंने 2022-23 में एकता कपूर की सुपरहिट सीरीज नागिन 6 में लीड रोल किया था। जिसने उन्हें टीवी की नागिन का टैग दिया। उनका परफॉर्मेंस और ग्लैमरस लुक काफी वायरल हुआ।
Tejasswi Prakash और करण कुंद्रा का रिलेशनशिप

Tejasswi Prakash seen in Nagin avatarBigg Boss 15 के दौरान तेजस्वी और करण के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई। करण कुंद्रा के साथ उनका रिलेशनशिप शो में सबसे बड़ा हाइलाइट रहा। जो आज भी फैंस में पॉपुलर है। फैंस ने इस जोड़ी को TejRan का टैग दिया। उन्होंने “रिश्ता लिखेंगे हम नया”और  ”ब्रह्मराक्षस” में काम किया। वे कई टीवी रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

तेजस्वी प्रकाश की निजी लाइफ 

वे करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं। फैंस उनकी जोड़ी को TejRan कहते हैं। दोनों इसी साल यानि 2026 में शादी कर सकते हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं है। तेजस्वी प्रकाश को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top