Site icon www.4Pillar.news

तेलंगाना पुलिस ने महिला पशु चिकित्सक रेप कांड के सभी चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया

हैदराबाद महिला पशु चिकित्सक रेप और हत्या कांड के चारों आरोपियों को आज तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पीड़िता के पिता ने सरकार और प्रशासन के प्रति खुशी जताते हुए कहा कि अब उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपी।

हैदराबाद महिला पशु चिकित्सक रेप और हत्या कांड के चारों आरोपियों को आज तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पीड़िता के पिता ने सरकार और प्रशासन के प्रति खुशी जताते हुए कहा कि अब उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।

तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक रेप कांड के चारों आरोपियों का सुबह 3 बजे एनकाउंटर कर दिया गया है। पुलिस का आरोप है की ये चारो आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में चारों आरोपी मारे गए। आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पीड़िता के पिता ने सरकार और प्रशासन के प्रति खुशी जताते हुए कहा कि अब उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं निर्भया की मां ने भी तेलंगाना पुलिस के इस कदम की तारीफ करते हुए अपनी बेटी के केस में न्याय की मांग की है।हैदराबाद महिला पशुचिकित्सक के रेप और हत्या आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि बलात्कारियों को 6 महीने के अंदर फांसी पर लटका देना चाहिए। आपको बता दें,स्वाति मालीवाल पिछले चार दिन से रेप आरोपियों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए 6 महीने के अंदर सजा दिलवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठी हैं।

आपको बता दें,28 नवंबर की शाम को इन चारों आरोपियों ने जिनकी उम्र 20 से 26 साल के बीच थी ,महिला डॉक्टर को टोल बूथ पर स्कूटी पार्क करते हुए देखा था। आरोप है कि इन चारों आरोपियों ने महिला स्कूटी पंक्चर कर दी थी। इसके बाद महिला की मदद करने के बहाने उसको एक सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। गैंगरेप करने के बाद लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना पर देश भर में लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद इन चारों आरोपियों को गतरात्रि एक बस से घटनास्थल पर ले गई ताकि ‘सीन ऑफ़ क्राइम’ की जाँच की जा सके।

इनमें से एक आरोपी ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। फायरिंग करने के अलावा पुलिस के पास कोई रास्ता नहीं था। अगर ये चारों आरोपी भाग निकल जाते तो पुरे देश में हंगामा मच जाता।

आरोपियों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी ,जिसके जवाब में पुलिस ने इन चारों को मार गिराया। ये घटना सुबह 3 बजे से लेकर 6 बजे तक की है।

Exit mobile version