Site icon www.4Pillar.news

व्हाट्सएप को कड़ी टक्कर देने वाले टेलीग्राम के बढ़े सबसे ज्यादा यूजर्स, एक बिलियन से अधिक डाउनलोड किया गया ऐप

टेलीग्राम की शुरुआत साल 2013 में दुबई में हुई थी। इसका मुख्यालय दुबई में है। लेकिन व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद से अब उपभोक्ताओं का विश्वास टेलीग्राम पर ज्यादा होने लगा है।

टेलीग्राम की शुरुआत साल 2013 में दुबई में हुई थी। इसका मुख्यालय दुबई में है। लेकिन व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद से अब उपभोक्ताओं का विश्वास टेलीग्राम पर ज्यादा होने लगा है। यही वजह है कि कंपनी को  व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी के कन्फ्यूजन के कारण उपभोक्ताओं द्वारा ज्यादा डाउनलोड किए जाने का फायदा मिला है।

टेलीग्राम को उन एप्स की सूची में शामिल किया गया है जिसे विश्व स्तर पर एक बिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि टेलीग्राम की नई जीत में भारत की बड़ी अहम भूमिका रही है। क्योंकि भारत में इसके सबसे ज्यादा यूजर्स हैं।

व्हाट्सएप की नई पॉलिसी के टेलीग्राम को मिला लाभ 

टेक क्रंच की रिपोर्ट के अनुसार भारत टेलीग्राम के लिए सबसे बड़ा बाजार है। जिसके 22 फ़ीसदी लाइफटाइम इंस्टॉल होते हैं। टेलीग्राम 2013 से शुरू हुआ था। लेकिन व्हाट्सएप की भ्रामक नीतियों के बाद इस पर विश्वास करने में तेजी देखी गई है। काफी यूजर्स जो व्हाट्सएप की नई टर्म एंड सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में अनजान थे, उन्होंने प्राइवेसी के डर से आखिरकार टेलीग्राम डाउनलोड किया है।

टेलीग्राम का एक बिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार

रिपोर्ट से पता चला है कि टेलीग्राम ने शुक्रवार को एक बिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत रहा है। जिसके बाद दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे पर इंडोनेशिया हैं।

टेक क्रंच द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में एप्स के इंस्टॉल में बहुत वृद्धि हुई है। 2021 की पहली छमाही में लगभग 214.7 मिलियन इंस्टॉल तक पहुंच गया है। जो h1 2020 में 133 मिलियन से 61 फ़ीसदी साल दर साल था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि टेलीग्राम के प्रतिद्वंदी व्हाट्सएप का भी भारत में बड़ा यूजर बेस है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीग्राम के डाउनलोड की संख्या एक्टिव उपभोक्ताओं के आधार के बराबर नहीं है। वर्तमान में इसके 500 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स है। व्हाट्सएप की नई पॉलिसी आते ही टेलीग्राम के इस्तेमाल में काफी तेजी देखने को मिली। भ्रामक करने वाली टर्म ऑफ सर्विसिज और प्राइवेसी पॉलिसी ने यूजर्स को परेशान कर दिया था।  हालांकि इसने व्हाट्सएप के विकास को किसी भी तरह से बाधित नहीं किया। व्हाट्सएप के दुनिया भर में 2 बिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स है।

बता दें कि व्हाट्सएप को साल 2013 में दो भाइयों ने लांच किया था। जिनके नाम निकोलाई और पावेल ड्यूरो है। इसका मुख्यालय दुबई में है। भारत के अलावा टेलीग्राम का सबसे ज्यादा उपयोग इंडोनेशिया और रूस में होता है। इंडोनेशिया के पास कुल 10 फ़ीसदी हिस्सेदारी है जबकि रूस के पास 8 फ़ीसदी है।

Exit mobile version