Site icon www.4Pillar.news

Video : दुल्हन ने अपनी शादी में गाया चिल्ला-चिल्ला कर गाना,दूसरी ने दिखाई दिलकश अदाएं

Video : दुल्हन ने अपनी शादी में गाया चिल्ला-चिल्ला कर गाना,दूसरी ने दिखाई दिलकश अदाएं

शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हर रोज दूल्हा या दुल्हन का कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें वे कुछ खास करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में हाल ही में शादी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें दो दुल्हनें अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

दो दुल्हनों के वीडियो सोशल मीडिया पार बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिनमें से एक दुल्हन अपनी शादी में चिल्ला-चिल्ला कर गाना गाती हुई नजर आ रही है। वहीँ ,दूसरी दुल्हन पंजाबी गाने पर अपनी खूबूसरत अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है। इन दोनों वीडियो को ‘द वेडिंग डांस इंडिया’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

पहले वीडियो में दुल्हन अपने होने वाले पति को वरमाला पहनाने से पहले बच्चों के पसंदीदा कार्टून शो ‘ डोरेमोन ‘ का टाइटल सॉन्ग गाती हुई नजर आ रही है। जिसको देखकर वहां मौजूद बाराती भी हैरान हो जाते हैं। लोग दुल्हन के इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं।

पहला वीडियो

दरअसल, जब शादी के समय वर पक्ष की तरफ से दुल्हन से गाना गाने की मांग की जाती है तो दुल्हन शर्माती नहीं बल्कि ऊंचे सुर में गाना गाती है। दुल्हन डोरेमोन कार्टून का टाइटल सॉन्ग गाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन चुलबुल नजर आ रही है और ‘आसमां को छू लूं ,हे ,मैं हूं डोरेमोन’ गाना गाती है।

दूसरा वीडियो

वहीँ , दूसरे वीडियो में एक अन्य दुल्हन का स्वैग ही कुछ अलग नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दुल्हन पंजाबी गाने पर दिलकश अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है। लंहगा चोली में दुल्हन का अंदाज बहुत खूबसूरत लग रहा है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहे हैं। इन दोनों वीडियो को The Wedding Dance India नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

Exit mobile version