Politics

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी विधानसभा चुनाव की वोटिंग,गुजरात की घोषणा क्यों नहीं की

Himachal Elections: भारतीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। ECI ने गुजरात विधान सभा चुनावों की घोषणा नहीं की है।

Himachal Elections

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। गुजरात और हिमाचल में अलग अलग तारीखों पर चुनाव हों सकते हैं।

भारतीय चुनाव आयोग ने आज गुरुवार के दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। विधान सभा चुनाव गुजरात में भी होना है लेकिन अभी वहां होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात में होने वाले विधान सभा चुनावों की तारीख का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने इस बात को भी ख़ारिज किया कि ऐसा करने से किसी नियम का उल्लंघन हुआ है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर आते ही दोनों राज्यों ( हिमाचल प्रदेश और गुजरात ) में एक ही तारीख पर विधान सभा चुनाव होंगे। अगर दो राज्यों में विधान सभा का कार्यकाल 6 महीने के अंदर खत्म हो रहा होता है तो चुनाव एकसाथ होते हैं और परिणाम भी एकसाथ घोषित किए जाते हैं।

गुजरात विधान सभा चुनाव की तारीख की घोषणा न करने पर चुनाव आयुक्त ने कहा कि किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है।  राजीव कुमार ने कहा ,” दोनों राज्यों के विधान सभा का कार्यकाल खत्म होने में 40 दिन का अंतर है। नियम के अनुसार, कम से कम तीस दिन का अंतर होना चाहिए ताकि एक राज्य के परिणामों का असर दूसरे राज्य पर न हो। ”

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा ,” मौसम जैसे कई फैक्टर हैं। हम हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू होने से पहले चुनाव चाहते हैं। चुनाव आयोग ने कई पक्षकारों के साथ विचार विमर्श किया है। ” उन्होंने यह भी कहा कि आचार संहिता की अवधि को 70 दिन से घटाकर 57 दिन कर दिया गया है।

आपको बता दें , साल 2017 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधान सभा चुनाव नवंबर महीने में हुआ था और दिसंबर महीने में परिणाम आए थे। हिमाचल में एक और गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ था।

गुजरात में कब होंगे चुनाव ?

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधान सभा चुनाव आसपास की तारीखों में ही होते आ रहे हैं। पिछले , 2012 और 2017 के चुनावों की तारीखों को देखें तो इस बार भी दोनों राज्यों में 8 दिसंबर को मतगणना हो सकती है।

गुजरात विधान सभा चुनावों की तारीख का ऐलान दिवाली के बाद हो सकता है। मतदान दो चरणों में हो सकता है। गुजरात में वोटिंग की तारीख 12 से लेकर 17 नवंबर के बीच हो सकती है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

14 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

14 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

15 घंटे ago