हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी विधानसभा चुनाव की वोटिंग,गुजरात की घोषणा क्यों नहीं की 

भारतीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। ECI ने गुजरात विधान सभा चुनावों की घोषणा नहीं की है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। गुजरात और हिमाचल में अलग अलग तारीखों पर चुनाव हों सकते हैं।

भारतीय चुनाव आयोग ने आज गुरुवार के दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। विधान सभा चुनाव गुजरात में भी होना है लेकिन अभी वहां होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात में होने वाले विधान सभा चुनावों की तारीख का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने इस बात को भी ख़ारिज किया कि ऐसा करने से किसी नियम का उल्लंघन हुआ है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर आते ही दोनों राज्यों ( हिमाचल प्रदेश और गुजरात ) में एक ही तारीख पर विधान सभा चुनाव होंगे। अगर दो राज्यों में विधान सभा का कार्यकाल 6 महीने के अंदर खत्म हो रहा होता है तो चुनाव एकसाथ होते हैं और परिणाम भी एकसाथ घोषित किए जाते हैं। गुजरात विधान सभा चुनाव की तारीख की घोषणा न करने पर चुनाव आयुक्त ने कहा कि किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है।  राजीव कुमार ने कहा ,” दोनों राज्यों के विधान सभा का कार्यकाल खत्म होने में 40 दिन का अंतर है। नियम के अनुसार, कम से कम तीस दिन का अंतर होना चाहिए ताकि एक राज्य के परिणामों का असर दूसरे राज्य पर न हो। ”

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा ,” मौसम जैसे कई फैक्टर हैं। हम हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू होने से पहले चुनाव चाहते हैं। चुनाव आयोग ने कई पक्षकारों के साथ विचार विमर्श किया है। ” उन्होंने यह भी कहा कि आचार संहिता की अवधि को 70 दिन से घटाकर 57 दिन कर दिया गया है।

आपको बता दें , साल 2017 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधान सभा चुनाव नवंबर महीने में हुआ था और दिसंबर महीने में परिणाम आए थे। हिमाचल में एक और गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ था।

गुजरात में कब होंगे चुनाव ?

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधान सभा चुनाव आसपास की तारीखों में ही होते आ रहे हैं। पिछले , 2012 और 2017 के चुनावों की तारीखों को देखें तो इस बार भी दोनों राज्यों में 8 दिसंबर को मतगणना हो सकती है। गुजरात विधान सभा चुनावों की तारीख का ऐलान दिवाली के बाद हो सकता है। मतदान दो चरणों में हो सकता है। गुजरात में वोटिंग की तारीख 12 से लेकर 17 नवंबर के बीच हो सकती है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9001 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री