Site icon 4PILLAR

The Kerala Story 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

The Kerala Story 2 box office collection

The Kerala Story 2: Goes Beyond 2023 की विवादास्पद फिल्म ” द केरला स्टोरी” का सीक्वल है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुइ। रिलीज को हाई कोर्ट के स्टे के बाद अनुमति मिली।

The Kerala Story 2: Goes Beyond की कहानी

फिल्म तीन युवा हिंदू महिलाओं की समानांतर कहानी पर आधारित है। ये महिलाएं अलग अलग राज्यों से हैं और मुस्लिम युवकों के साथ प्यार के नाम पर रिलेशनशिप में आती हैं। लेकिन बाद में शोषण, धोखे जबरन धर्मांतरण का शिकार हो जाती हैं। कहानी प्यार को हथियार बनाकर आजादी छीनने के थीम पर फोकस करती है।

यह मूल फिल्म की तरह लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाती है। मेकर्स दावा करते हैं कि फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इसे प्रोपगैंडा फिल्म भी कहा जा रहा है।

The Kerala Story 2 की स्टार कास्ट

The Kerala Story 2 के निर्माता-निर्देशक

फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। केरला स्टोरी 2 का रनटाइम 131 मिनट है। सेंसर बोर्ड ने UA सर्टिफिकेट दिया है।

The Kerala Story 2 का बजट

यह एक छोटे बजट की फिल्म है। The Kerala Story 2 का बजट 30 करोड़ रुपए है। यह एक नियंत्रित बजट है जो पहले पार्ट से कम है।

The Kerala Story 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म विवादों, कोर्ट स्टे और लिमिटेड शोज के बावजूद रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। द केरला स्टोरी 2 न रिलीज के दिन 75 लाख रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। हिंदी फिल्म ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी और 4.65 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.40 करोड़ रुपए हो गया है। होली और वीकेंड पर ग्रोथ की उम्मीद है। लेकिन पहले पार्ट की तुलना में ओपंनग काफी कम है।

Exit mobile version