Site icon www.4Pillar.news

द ग्रेट खली के सामने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था शख्स, नाराज खली ने एक थप्पड़ मारकर जमीन पर गिराया…… देखिये मजेदार वीडियो 

एक शख्स बिन बताये द ग्रेट खली के सामने सेल्फी लेने की कोशिश करता है।  इससे नाराज होकर खली ने उस आदमी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके कारण शख्स जमीन पर गिर गया। 

एक शख्स बिन बताये द ग्रेट खली के सामने सेल्फी लेने की कोशिश करता है।  इससे नाराज होकर खली ने उस आदमी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके कारण शख्स जमीन पर गिर गया।

मशहूर रेसलर द ग्रेट खली भले ही अब डब्लूडब्लूई (WWE) में न दिखाई देते हों, लेकिन वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। खली आए दिन जिम की वीडियो और अपने रिंग की वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। लोग भी सोशल मीडिया पर खली को खूब पसंद करते हैं। 2.6 मिलियन से ज्यादा लोग खली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर खली का एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खली जिम में वर्कआउट कर रहें हैं। तभी एक शख्स वहां आकर उनके सामने बिन पूछे ही सेल्फी लेने लग जाता है। खली शख्स की इस हरकत से इतना गुस्सा हो जाते हैं कि उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। खली के थप्पड़ से शख्स जमीन पर गिर जाता है और तुरंत वहां से भाग जाता है। खली ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है।

यहां देखिये खली का ये वीडियो

बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं खली

आपको बता दे कि द ग्रेट खली के नाम से मशहूर इन रेसलर का असली नाम दिलीप सिंह राणा हैं। खली बिग बॉस के साथ-साथ कंई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश में पैदा हुआ और पंजाब पुलिस में सेवारत है।

Exit mobile version