Site icon 4PILLAR.NEWS

आखिर ऐसा क्या हुआ कि मीडिया के सामने रो पड़े The Great Khali, देखिए वायरल वीडियो  

The Great Khali मीडिया के सामने क्यों रो पड़े? जानिए वजह 

The Great Khali का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी खली से कुछ सवाल पूछते है, जिसके बाद वे रोने लगते है।

The Great Khali मीडिया के सामने क्यों रो पड़े? जानिए वजह

The Great Khali:  WWE दिग्गज द ग्रेट खली का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में खली मीडिया के सामने अचानक से रोने लगते है। रेसलर के इस वीडियो ने उनके फैंस को भावुक और चिंतिति कर दिया है।

आखिर क्यों भावुक हुए खली ?

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से द ग्रेट खली का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खली को अपने जिम से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

सवाल पूछते ही भावुक हुए खली

खली पहले तो सभी फोटोग्राफर्स से मुस्कुराते हुए मिलते है। तभी एक फोटोग्राफर उनसे उनके बर्थडे के प्लान के बारे में पूछते है। बर्थडे के बारे में सवाल पूछते ही खली भावुक हो जाते है और हाथों से आंसू पोछते हुए अंदर चले जाते है।

बता दे कि द ग्रेट खली 27 अगस्त को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले है। पैपराजी ने जैसे ही उनसे उनके बर्थडे प्लान के बारे में पूछा तो वे अचानक भावुक हो जाते है। खली के यूं अचानक रोता हुआ देख उनके फैंस चिंतित हो गए है।

खली के वीडियो पर फैंस के कमेंट

खली के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘खली भाई बहुत स्वीट है, उनको यूं देखकर दुख हुआ। दूसरे ने लिखा, ‘और लोग कहते है कि मर्द नहीं रोते। वहीं कुछ अन्य फैंस कमेंट कर उनके रोने की वजह पूछ रहे है।

Exit mobile version