Site icon 4PILLAR.NEWS

‘देवा-देवा’ गाने पर दिल खोलकर झूमते नजर आए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने बेबीमून से शेयर किया वीडियो 

Deva Song पर दिल खोलकर झूमते नजर आए रणबीर कपूर

Deva Song:वीडियो में रणबीर कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे है। रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘देवा-देवा’ पर दिल खोलकर झूमते नजर आ रहे है।

Deva Song पर दिल खोलकर झूमते नजर आए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपना बेबीमून एन्जॉय कर रहे है। दोनों ही स्टार काम से थोड़ा ब्रेक लेकर इटली में एन्जॉय कर रहे है। हाल ही में आलिया ने अपने बेबीमून से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रणबीर कपूर की झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में एक्टर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे है।

देवा-देवा सांग पर थिरकते दिखे रणबीर

आलिया ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें रणबीर कपूर बिलकुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे है। रणबीर एक दीवार पर बैठे है और खुले आसमन के नीचे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘देवा-देवा’ पर दिल खोलकर झूमते नजर आ रहे है। रियल लाइफ में रणबीर का ऐसा मस्त-मौला अंदाज बहुत कम देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए आलिया ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा है। आलिया ने लिखा, ‘मेरे जीवन की रोशनी।’ इटली से सामने आई इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान ने भी कमेंट कर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रोफेशनल लाइफ

वहीं वर्कफ्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर और कंई गाने रिलीज किए जा चुके है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

Exit mobile version