Politics

प्रदर्शनकारी किसानों ने करनाल के कैमला गांव में नही होने दी सीएम एमएल खट्टर की बैठक, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

भारतीय जनता पार्टी शासित हरियाणा सरकार पिछले साल उस समय सुर्खियों में आई थी। जब उसने पंजाब से दिल्ली आ रहे प्रदर्शनकारी किसानों के रास्ते रोकने का फैसला किया था और उन पर पुलिस बल का प्रयोग किया था।

करनाल में किसानों ने नहीं उतरने दिया सीएम खट्टर का हेलीकॉप्टर

हरियाणा के करनाल जिले के कैमला गांव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बुलाई गई किसान महापंचायत रैली में किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गांव का दौरा रद्द कर दिया। सीएम खट्टर को इस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करना था। हालांकि किसानों ने उनका विरोध किया और उनके हेलीकॉप्टर को भी लैंड करने नहीं दिया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने सीएम खट्टर के उस पंडाल को भी तोड़ डाला, जहां पर उन्होंने महापंचायत को संबोधित करना था। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे और ठंडे पानी की बौछार भी की। जिससे वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सीएम खट्टर की रैली का विरोध करने के लिए हजारों की संख्या में किसान वहां जमा हो चुके थे और पुलिस के बल प्रयोग के बाद यह सभी किसान फिलहाल गांव और के आसपास और खेतों में चले गए हैं।भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रणदीप सुरजेवाला ने साधा सीएम खट्टर पर निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसी बीच सीएम खट्टर पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा,” माननीय मनोहर लाल जी करनाल के कैमला गांव में किसान महापंचायत का ढोंग  बंद कीजिए। अन्नदाताओं की संवेदना और भावनाओं से खिलवाड़ करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश बंद करिए। संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए।”

बता दे, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 46 दिन से लगातार दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों पंजाब और हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों में आंदोलन कर रहे हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

41 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

17 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago