Chale Aana Song:फिल्म ‘दे दे प्यार दे ‘के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। “तू वड्डी शराबी’ और “तू मिला तो हैना ” पहले ही रिलीज हो चुके हैं। दोनों गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
Chale Aana Song: फिल्म ‘दे दे प्यार दे’
अब फिल्म का एक और गाना रिलीज हुआ है। गाना दिल तोड़ने वाला है। वीडियो में दोनों को एक दूसरे से बिछड़ते हुए दिखाया गया है गाने के बोल ‘चले आना’ हैं।
फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का गाना ‘चले आना’ हुआ रिलीज
गाना अरमान मलिक की आवाज में है ,जिसमे अजय देवगन Ajay Devgn और अभिनेत्री राकुल प्रीत Rakul Preet Singh को बिछड़ते हुए दिखाया गया है। गाने में अजय देवगन और राकुल प्रीत एक दूसरे को याद करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि ,दोनों आपसी मतभेदों के कारण एक दूसरे से जुड़ते हुए नजर नहीं आते हैं।
पुरे गाने में अजय देवगन और राकुल प्रीत ने जो कपड़े पहने हुए हैं ,वह उनकी मन: स्थिति को दर्शाते हैं। दोनों उदास मन से आगे बढ़ने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं। उनके कपड़े उनके मन की स्थिति के बारे में बयान कर रहे हैं। गाने को खुली जगह और दोनों के घरों में शूट किया गया है।
दे दे प्यार दे फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी मित्र तब्बू Tabu भी हैं। तब्बू अजय देवगन की पत्नी का रोल निभा रही है। फिल्म में जावेद जाफरी,जिमी शेरगिल और आलोकनाथ भी हैं। फिल्म को आकिव अली ने निर्देशन दिया है। फिल्म 17 मई को रिलीज होगी।
- ‘Runway 34’ Motion Poster: ‘रनवे 34’ के मोशन पोस्टर में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन का दिखा दमदार अंदाज, सिनमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- जब सैफ अली खान को सरेआम इस आदमी ने मारा था जोरदार थप्पड़, देखते रह गए थे अजय देवगन
- अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहाँ दम था’ का टीजर हुआ रिलीज, जानिए आप कब और कहाँ देख सकेंगे ये फिल्म