Site icon www.4Pillar.news

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सितारों ने जमाया रंग, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन सहित इन सितारों ने की शिरकत, देखिए Video 

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सितारों ने जमाया रंग, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन सहित इन सितारों ने की शिरकत, देखिए Video

फिल्ममेकर सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में कंई फ़िल्मी सितारों ने रंग जमाया। इस खास मौके पर सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और अनुपम खेर सहित कंई सितारे उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।

बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे  है। इसी मौके पर उन्होंने बीती रात एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कंई फिल्मे सितारे शामिल हुए। सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर,शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर और कार्तिक आर्यन समेत कंई सितारे पहुंच थे। लेकिन जिस पर सब लोगों की निगाहे टिक गई वे थे सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन। इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची ऐश्वर्या राय

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू और वाइट कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं अभिषेक बच्चन इस दौरान आल ब्लैक लुक में नजर आए। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

इन सितारों ने भी की बर्थडे पार्टी में शिरकत

जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर, मीज़ान जाफरी और कार्तिक आर्यन सहित कंई सितारे सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। पैपराजी वायरल भयनी ने इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

सलमान ने खिलाया केक

सलमान खान भी सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। वायरल भयनी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सुभाष घई को केक काटते हुए देखा जा सकता है।  वहीं इसके बाद सलमान खान उन्हें केक खिलाते हुए नजर आ रहे है।

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे है। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे है।

Exit mobile version