Pigeon story: कबूतर की मदद से चोर ने 50 फ्लैट किए खाली, चोरी का तरीका जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Pigeon: पुराने जमाने में कबूतर का इस्तेमाल संदेश भेजने और लाने के लिए किया जाता था। आज के डिजिटल युग में एक चोर ने कबूतर को ही चोरी का माध्यम बनाया। 38 साल के मंजुनाथ ने कबूतर की मदद से 50 घरों को खाली किया।

बेंगलुरु के एक शख्स ने Pigeon की मदद से 50 से भी अधिक फ्लैट में चोरी की है। वह चोरी ऐसे तरीके से करता था, जिसको जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। मंजुनाथ और परिवाला मांझा पालतू कबूतरों (Pigeon) की मदद से घरों में चोरी को अंजाम देता था। वह उन्ही घरों को अपना निशाना बनाता  था, जिनके मालिक बाहर रहते थे।

Pigeon की मदद से चोर ने चोरी की

बेंगलुरु के नागराथ्पेट के हासोर का रहने वाला ३८ वर्षीय मंजुनाथ पहले कबूतर की मदद से अपने टारगेट घर की पहचान करता था। बाद में वह शातिर तरीके से चोरी को अंजाम देता था। पक्षियों की मदद से चोरी करने के भारत में ये पहला मामला है। अगर वो पुलिस की गिरफ्त में न आता तो न जाने और कितने घरों को साफ कर चूका होता।

Pigeon: मंजुनाथ कबूतर को बिल्डिंग के पास छोड़ता था

मंजुनाथ पहले अपने पालतू कबूतरों को बिल्डिंग के आसपास छोड़ देता था। कबूतर बालकॉनी में बैठ जाते थे। लोगों की लगता था कि वह अपने पालतू पक्षियों को पकड़ने के लिए घूम रहा है। इस तरीके से वह लोगों का ध्यान भटककर चोरी को अंजाम देता था। वह बड़ी चालाकी से मकान के अंदर घुस जाता था।

ये भी पढ़ें, Dhani Ram Mittal News: भारत के शातिर चोर धनी राम मित्तल का निधन, जज बनकर दी थी हजारों को जमानत,पढ़ें सुपर नटवरलाल के कारनामें

चोर मंजुनाथ मौका पाते ही घर में घुस जाता था। वह लोहे के सरिये से दरवाजे को तोड़कर अंदर चला  जाता था और अलमारियों को भी लोहे की रॉड के साथ तोड़कर नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान चुरा लेता था। उसका चोरी करने के तरीका इतना शातिर था कि लोगों को भनक तक नहीं लगती थी। लेकिन जब उसने पकड़े जाने के बाद चोरी करने के तरीके को पुलिस को बताया तो पुलिस विभाग भी हैरान रह गया।

पहले से आपराधिक मामले में जेल की सजा काटने के बाद मंजुनाथ ने चोरी करने का यह तरीका अपनाया। वह चोरी को अंजाम देने के बाद सोने चांदी के गहने और अन्य सामान को बेच देता था। इस मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि मंजुनाथ पक्षियों की मदद से अकेले ही चोरी करता था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top