Infosys ऑफिस में महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने वाला नागेश हत्थे चढ़ा

Infosys videos: बेंगलुरु स्थित इंफोसिस सिटी कैंपस में एक 30 वर्षीय कर्मचारी स्वप्निल नागेश माली को अरेस्ट किया गया। उसपर महिला कर्मचारियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप हैं। टेक्निकल टेस्ट लीड विभाग की महिला कर्मचारी ने रेस्टरूम में असामान्य गतिविधि देखी और शोर मचा दिया। इसके बाद माली को गिरफ्तार कर लिया गया।

Infosys videos: कैसे पकड़ा गया महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला नागेश माली ?

महिला कर्मचारी ने रेस्टरूम का इस्तेमाल करते समय दरवाजे पर एक परछाई देखी। हलचल देखने के बाद उनको शक हुआ। महिला ने कमोड पर चढ़कर देखा तो सामने स्वप्निल नागेश माली उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। माली इनफ़ोसिस की हेलिक्स यूनिट में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत था। माली अपनी पतलून उतारे कमोड पर खड़ा होकर महिला की रिकॉर्डिंग कर रहा था। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य कर्मचारियों ने माली को पकड़ लिया।

स्वप्निल नागेश माली के मोबाइलफोन की जांच

माली के मोबाइल फोन की जांच में 50 के करीब आपत्तिजनक वीडियो मिले,जो उसने कंपनी के रेस्टरूम और अन्य जगहों पर रिकॉर्ड किए थे। उसने इंटरनेट से भी अश्लील वीडियो डाउनलोड किए हुए थे।

माली से पूछताछ

Infosys videos: पूछताछ में स्वप्निल माली ने कबूल किया कि ऐसे वीडियो दखकर उसे संतुष्टि होती है। उसने एक अन्य महिला कर्मचारी का वीडियो रिकॉर्ड करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस कर इनफ़ोसिस की कार्रवाई

इनफ़ोसिस ने इस घटना पर तुरंत एक्शन लेते हुए स्वप्निल नागेश माली को बर्खास्त कर दिया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उनके पास किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। कंपनी उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने पीड़िता की पुलिस में शिकायत दर्ज करने में मदद की।

इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस न माली को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने उसे स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि माली ने अब तक कितनी महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाये और कहीं शेयर किए हैं या नहीं।

कौन है स्वप्निल नागेश माली ?

Infosys videos: 30 वर्षीय स्वप्निल नागेश माली महाराष्ट्र के सांगली जिले के राम नगर का रहने वाला है। किसान परिवार में जन्मे नागेश ने बेचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग ( Be ) की डिग्री प्राप्त की है। वह तीन महीने पहले ही इनफ़ोसिस में टेक्निकल एनालिस्ट के रूप में शामिल हुआ था। इससे पहले नागेश बेंगलुरु में ही एक अन्य कंपनी में काम कर चूका है। पुलिस अब उसकी पिछली कंपनी में भी किसी भी तरह की शिकायत की जांच कर रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top