Site icon www.4Pillar.news

जामा मस्जिद में बैन हुआ टिक-टॉक

जामा मस्जिद में लड़कियों के डांस वीडियो के वायरल होने के बाद अब यहां किसी को भी वीडियो बनाने की इजाजत नही।

जामा मस्जिद में लड़कियों के डांस वीडियो के वायरल होने के बाद अब यहां किसी को भी वीडियो बनाने की इजाजत नही।

जामा मस्जिद में टिक-टॉक बैन हो गया है। अब मस्जिद के अंदर जाकर वीडियो नही बना पाएंगे। ये फैसला दो विदेशी लड़कियोंके डांस वजह से लिया गया। ये दोनों लड़कियां नमाज पढ़ने वाले कक्ष के पास डांस करते हुए टिक-टॉक वीडियो बना रही थी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद जामा मस्जिद में टिक-टॉक बैन लगा दिया गया है।

अब जामा मस्जिद के अंदर सिविल डिफेंस के मेंबर कैफियत खान लोगों पर नजर रखे हुए हैं। खान का काम मस्जिद के अंदर फोटो लेने वालों और वीडियो बनाने वालों को रोकना है।

उन्होंने बताया की लड़कियों द्वारा डांस का वीडियो बनाए जाने के बाद अब यहां किसी को भी वीडियो बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यहां हजारों लोग नमाज पढ़ने आते हैं। यहां घूमने वाले लोगों को फोटो लेने और वीडियो बनाने का काफी शौक होता है। लेकिन इस डांस वीडियो के बाद अब यहां वीडियो बनाने की मनाही है।

Exit mobile version