Site icon 4PILLAR

‘टिम नाक से उंगली बाहर, जेह इधर देखो, सैफ थोड़ा मुस्कुराओ’, परफेक्ट फैमिली फोटो पाने के लिए करीना कपूर को करनी पड़ती है इतनी मशक्कत 

करीना कपूर ने हाल ही में अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने बताया कि एक परफेक्ट फैमिली फोटो के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। 

करीना कपूर ने हाल ही में अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि एक परफेक्ट फैमिली फोटो के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है। करीना के साथ-साथ तस्वीर में उनके पति और एक्टर सैफ अली खान,और उनके बच्चे तैमूर और जहांगीर नजर आ रहे है। बता दे कि यह तस्वीर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के दौरान की है। बीते दिन करीना अपनी फैमिली के साथ भाई रणबीर-आलिया की शादी में शामिल हुई।

रणबीर-आलिया की शादी में करीना और उनकी फैमिली ने कलर कोर्डिनेशन किया था। इस दौरान जहां करीना ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी थी तो वहीं सैफ अली खान और उनके बच्चे लाइट पिंक कलर का कुर्ता और वाइट पायजामा पहने नजर आ रहे है। एक जैसे कपड़ों में सभी काफी अच्छे लग रहे थे।

कैप्शन पढ़ नहीं रुकेगी हँसी

हाल ही में करीना ने अपने भाई की शादी से अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि एक परफेक्ट फैमिली फोटो के लिए उन्हें कितनी मशक्कत करनी पड़ती है।

फोटो शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘फैमिली फोटो लेने के लिए किया जा रहा सब कुछ कुछ इस तरह होता है….

सैफू प्लीज फोटो के लिए थोड़ा मुस्कुराओ…

टिम अपनी नाक से उंगली बाहर निकालो…

जेह बाबा इधर देखो…

मैं: अरे कोई फोटो लो यार…

क्लिक… और दोस्तों ये मिली मुझे बेस्ट तस्वीर।’

बता दे कि रणबीर कपूर, करीना कपूर के चाचा ऋषि कपूर और चाची नीतू कपूर के बेटे है। ऐसे में अपने भाई की शादी में करीना अपने पति और बच्चों के साथ पहुंची। शादी के दौरान करीना अपनी बहनों करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ भी खूब एन्जॉय करती नजर आई, जिसके ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Exit mobile version