Site icon 4PILLAR

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, 65 वर्षीय पिनाकी मिश्रा को बनाया जीवनसाथी 

tmc mp mahua moitra tied the knot with pinaki mishra 1

Mahua Moitra Wedding: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ने गुपचुप पिनाकी मिश्रा संग शादी रचा ली है। बता दे कि ये शादी जर्मनी में हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने शादी (Mahua Moitra Wedding) कर ली है। उन्होंने 65 वर्षीय पिनाकी मिश्रा को अपना जीवनसाथी चुना है है। बता दे कि महुआ और पिनाकी की ये शादी 3 जून को जर्मनी में हुई। वैसे तो फिलहाल उन्होंने ऑफिशियली अपनी शादी का ऐलान नहीं किया है। हालाँकि सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग की एक तस्वीर काफी वायरल हो रह रही है।

महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा संग रचाई शादी (Mahua Moitra Wedding)

वायरल हो रही फोटो में महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा का एक-दूजे का हाथ थामे देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो पिनाकी इस दौरान वाइट कुर्ता-पायजामा, जैकेट और आँखों काला चश्मा पहने नजर आ रहे है। वहीं महुआ को सुनहरे और हल्के गुलाबी रंग की एक साड़ी पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही वे सोने के गहनों से सजी नजर आ रही है। वायरल हो रही फोटो में दोनों को साथ में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

Mahua Moitra Wedding

कौन है पिनाकी मिश्रा ?

वहीं अब इस शादी के बाद से ही लोग जानना चाह रहे है कि महुआ मोइत्रा के हस्बैंड कौन है ? बता दे कि पिनाकी मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील है और इसके साथ ही BJD के नेता भी है। वे बीजू जनता दल से 4 बार सांसद रह चुके है। उन्हें पहली बार साल 1996 में सांसद चुना गया था, इसके बाद वे साल 2009 से 2019 तक सांसद रहे।

दोनों की है ये दूसरी शादी

बता दे कि महुआ और पिनाकी दोनों की ये दूसरी शादी है। पिनाकी ने इससे पहले संगीता मिश्रा से शादी रचाई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी है। वहीं महुआ मोइत्रा ने इससे पहले लॉर्स ब्रोसर्न से शादी की थी, जो डेनमार्क के एक फाइनैंसर थे। तलाक के बाद महुआ सुप्रीम कोर्ट के ही एक वकील जय अनंत देहदराई के साथ रिलेशनशिप में भी थी। वहीं अब उन्होंने पिनाकी मिश्रा से शादी रचाई है।

Exit mobile version