Site icon 4PILLAR NEWS

टोनी और नेहा कक्कड़ ने आसिम रियाज हिमांशी खुराना के ख्याल रख्या कर गाने पर मचाया धमाल

बिग बॉस 13 के रनर अप रहे आसिम रियाज और प्रतियोगी हिमांशी खुराना का हाल ही में ख्याल रख्या कर गाना रिलीज हुआ है। जिस पर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने ज़बरदस्त वीडियो शेयर किया है।

बिग बॉस 13 के रनर अप रहे आसिम रियाज और प्रतियोगी हिमांशी खुराना का हाल ही में ख्याल रख्या कर गाना रिलीज हुआ है। जिस पर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने ज़बरदस्त वीडियो शेयर किया है।

सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया टीवी रियलिटी शो बिग बॉस खूब चर्चा में रहा। उससे भी ज्यादा शो की फेमस जोड़ी , हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की रही। शो में दोनों के रोमांटिक सीन को लोगों ने खूब पसंद किया। अब दोनों वीडियो सॉन्ग में एक साथ काम कर रहे हैं। अब तक हिमांशी और आसिम, दो वीडियो सॉन्ग में एक साथ नजर आ चुके हैं।

हाल ही में आसिम रियाज ( Asim Riaz ) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana ) पर फिल्माया गया गाना ‘ख्याल रख्या कर’ (Khyaal Rakhya Kar ) रिलीज हुआ। जिसको दर्शकों ने खुब पसंद किया। ख्याल रख्या कर गाने में दोनों के पंजाबी लुक को बहुत पसंद किया गया। गाना पंजाब के एक गांव की पृष्ठभूमि पर रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है।

हिमांशी और आसिम के ख्याल रख्या कर गाने पर सिंगर और डांसर जोड़ी नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़  (Tony Kakkar ) ने एक्ट किया है। जिसका वीडियो नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ही देर पहले शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों भाई बहन जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। शार्ट वीडियो में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ शानदार एक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version