Site icon 4PILLAR

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Shehzada Trailer: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Shehzada Trailer:कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन एकदम एक्शन अवतार में नजर आ रहे है।

Shehzada Trailer: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला,रोनित रॉय और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे। बता दे हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है और इसके बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। बीते दिन कृति सेनन और मनीषा कोईराला ने इस फिल्म के रैपआप पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी।

कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

शहजादा का ट्रेलर फुल कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनिंग होगी। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन को जबरदस्त डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है। ट्रेलर की शुरुवात में कार्तिक कह रहे है कि, ‘जब बात फैमिली पर आए तो डिस्कसन नहीं करते एक्शन करते है।’

इस फिल्म में कार्तिक पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएँगे, जिसकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। ‘शहजादा’ 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खूब मस्ती करते दिखे कार्तिक और कृति

बता दे कि ‘शहजादा’ का ट्रेलर लांच इवेंट आज मुंबई में रखा गया। इस इवेंट के दौरान कार्तिक और कृति साथ में जमकर डांस करते नजर आए। कार्तिक जहां इस दौरान आल ब्लैक लुक में दिखे। वहीं कृति सेनन रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आई।

Exit mobile version