Pathan Burj: बीती रात शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग ‘बुर्ज खलीफा’ पर दिखाया गया। इस दौरान शाहरुख़ खुद भी वहां मौजूद रहे।
Pathan Burj: बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया पठान का ट्रेलर
Pathaan Trailer On Burj Khlifa: बॉलीवुड के किंग खान उर्फ़ शाहरुख़ खान 4 साल के बाद फिल्म ‘पठान‘ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। ऐसी में सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बढ़ता जा रहा है। बीती रात दुबई स्थित ‘बुर्ज खलीफा’ पर शाहरुख की फिल्म पठान का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान शाहरुख़ खान खुद भी वहां मौजूद रहे और उनकी कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई है।
बुर्ज खलीफा पर दिखा पठान का ट्रेलर
यशराज फिल्म्स ने दुबई के इस इवेंट की कंई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।वीडियो में देखा जा सकता है शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर चल रहा है। वीडियो में शाहरुख की एंट्री सीन के साथ ही जबरदस्त हूटिंग सुनाई देती है। इस दौरान शाहरुख खान खुद भी वहां नजर आ रहे है और उन्हें बुर्ज खलीफा पर अपन फिल्म का ट्रेलर देख मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
On a scale of 1 to the tallest building in the 🌎 our excitement was right on 🔝 #PathaanTrailerOnBurjKhalifa
Celebrate Pathaan with YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. pic.twitter.com/SjWNReE1tr
— Yash Raj Films (@yrf) January 15, 2023
शाहरुख़ ने अपने सिग्नेचर पोज से जीता फैंस का दिल
इस दौरान की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में शाहरुख़ खान बुर्ज खलीफा के सामने आपने सिग्नेचर पोज देते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं शाहरुख़ ने इस दौरान अपनी फिल्म पठान का एक डायलॉग भी बोला और ‘झूमे जो पठान’ गाने पर डांस भी किया।





