Site icon www.4Pillar.news

उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में दो शेरनियां कोरोना पॉजिटिव पाई गयी,दोनों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया

उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क के निर्देशक ने बताया है कि जाँच में दो शेरनियां कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। दोनों को आइसोलेट कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क के निर्देशक ने बताया है कि जाँच में दो शेरनियां कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं। दोनों को आइसोलेट कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क (NZP) में 8 शेरों के बाद अब उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में दो शेरनियां कोविड 19 पॉजिटिव पाई गयी। इटावा सफारी पार्क के निर्देशक ने कहा कि “जाँच में दो शेरनियां गौरी जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष 8 महीने और जेनिफर जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष है, कोरोना पॉजिटिव पाई गयी हैं।”

उन्होंने कहा कि जाँच के दौरान दोनो शेरनियों के शरीर का तापमान 105 डिग्री पाया गया। दोनों को  वन्यजीव चिकित्सालय में आइसोलेट कर दिया गया है और उनका इलाज शरू कर दिया गया है।

आप को बता दे कि इससे पहले हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क (NZP) में 8 एशियाई शेरो में कोविड के लक्षण देखने को मिले थे। NZP के अधिकारियो द्वारा इसकी सुचना CCMB (सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी) को दी गयी फिर उनको बेहोश करके उनके गले के सेम्पल लिए गए।

देश में कोरोनावायरस संक्रमण ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में आए 4.14 लाख नए मामले और 3915 मरीजों की मौत

इसके बाद उन सेम्पल्स की जाँच की गई। जाँच में पाया गया कि शेर कोरोना के पुराने वेरिएंट से संक्रमित हैं। नेहरू जूलोजिकल पार्क आठो शेरो को आइसोलेटकरके उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। CCMB द्वारा नेहरू पार्क को गाइडलाइन्स भेजी गयी है। जो शेरो के देख-भाल करने में कर्मचारियों की मदद करेगी। इस समय पार्क में आम जनता के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

Exit mobile version