Site icon www.4Pillar.news

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को आंदोलन खत्म कर घर लौटने की दी सलाह, कहा- अब कोई मुद्दा बाकी नहीं बचा

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने एमएसपी सहित अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा कर दी है। लिहाजा अब किसानों को अपना आंदोलन खत्म करके घर वापस लौट जाना चाहिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने एमएसपी सहित अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा कर दी है। लिहाजा अब किसानों को अपना आंदोलन खत्म करके घर वापस लौट जाना चाहिए।

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग 1 साल तक देश भर के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किए।  जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने विवादित तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा कर दी है। आंदोलन के दौरान किसान नेताओं और सरकार के बीच 11 दौर की बातचीत हुई लेकिन बेनतीजा रही। अब पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने गुरु पर्व के अवसर पर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की थी। जिसके बाद सदन में भी तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर राष्ट्र राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसी मामले पर किसानों से अपील की है कि अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। अब उनको घर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि सुधार बिल वापस ले लिए हैं। लिहाजा अब किसानों को आंदोलन खत्म कर घर वापस लौट जाना चाहिए

किसान आंदोलन को खालिस्तानी मूवमेंट कहने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज

उन्होंने कहा सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य किसान हित मुद्दों पर विचार करने के लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा कर दी है। अब किसानों को अपना आंदोलन खत्म करके घर वापस लौट जाना चाहिए। किसानों को खेती बाड़ी के अपने सामान्य कामकाज में जुट जाना चाहिए। जो कृषि सुधार बिल सरकार लेकर आई थी उसे पीएम नरेंद्र मोदी ने वापस ले लिया है।

Exit mobile version