Site icon www.4Pillar.news

उर्वशी रौतेला का कंगना विलायती गाना हुआ रिलीज, 30 मिनट में 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया वीडियो

हाल ही में उर्वशी रौतेला का ' एक डायमंड दा हार लेदे यार' गाना रिलीज हुआ था। उनके इस गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब उनका एक और लेटेस्ट गाना रिलीज हुआ है। जिसके बोल 'कंगना विलायती' हैं।

हाल ही में उर्वशी रौतेला का ‘ एक डायमंड दा हार लेदे यार’ गाना रिलीज हुआ था। उनके इस गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब उनका एक और लेटेस्ट गाना रिलीज हुआ है। जिसके बोल ‘कंगना विलायती’ हैं।

उर्वशी रौतेल का लेटेस्ट गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल हैं ,’ मेरे हाथों में खनकता जाए  वे ये कंगना विलायती। गाने को सत्यम यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। गाने के वीडियो  में उर्वशी रौतेला का शानदार डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

कंगना विलायती गाने में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का पंजाबी डांस बहुत कमाल का है। उर्वशी रौतेला के इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो ,उर्वशी रौतेला एक डायमंड दा हार’ गाने से पहले पागलपंती फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर ,जॉन अब्राहम ,कीर्ति खरबंदा ,पुलकित सम्राट और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

इससे पहले उर्वशी रौतेला हनी सिंह के साथ साल 2014 में लव डोज गाने में भी नजर आई थी। इस गाने से उनको काफी लोकप्रियता मिली थी।

Exit mobile version