Singer Neha Singh Rathore: उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘यूपी में का बा’ गाने वाली भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर मंगलवार के दिन उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर नोटिस दिया है।
यूपी पुलिस ने कानपुर देहात में ‘यूपी में का बा’ गाने वाली बिहार की फेमस लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को मंगलवार शाम को उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर नोटिस दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस का आरोप है कि सिंगर ने ‘का बा सीजन 2’ के जरिए समाज में नफरत फैलाने का काम किया है। पुलिस ने नोटिस में नेहा से सात सवाल पूछकर जवाब मांगे हैं। नोटिस में कहा गया कि अगर तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोटिस में पूछा कि जिन गानों को नेहा सिंह ने गाया है वह उन्होंने खुद लिखे या किसी और ने लिखे ? गाने लिखने का आधार क्या है ? नेहा सिंह राठौड़ ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले भी ‘यूपी में का बा’ गाना गाया था। उस समय उनका भोजपुरी सॉन्ग बहुत पसंद किया गया था।
आपको बता दें, नेहा सिंह राठौर ने मंगलवार शाम को खुद पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस का वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह पुलिस वालों से कहती है कि आपको कौन इतना परेशान कर रहा है। वह पुलिस वालों से नोटिस पर ‘कहां’ साइन करने हैं पूछती है और साइन कर देती है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More