Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जयप्रीत बुमराह की गेंद पर दो छक्के जड़कर सनसनी मचा दी. सूर्यवंशी ने यह कारनामा 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान कर दिखाया .
MI बनाम RR मैच
- मैच बारिश के कारण 11 ओवर का खेला गया .
- राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनो से हराया .
- सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए
- वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक पारी खेली .
आईपीएल में Vaibhav Suryavanshi का कमाल
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का जड़ा .यह उनकी मैच की पहली गेंद थी .फिर उसी ओवर की तीसरी गेंद को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा . इस तरह सूर्यवंशी ने बुमराह के 1 ओवर में 2 छक्कों की मदद से 13 रन बनाए .
वैभव के पहले आईपीएल मैच के रन
वैभव सूर्यवंशी ने कुल मिलाकर 14 गेंदों पर 39 रन बनाए . उनकी स्ट्राइक रेट 278 से भी अधिक रही .आईपीएल में उन्होंने विस्फोटक पारी खेली और राजस्थान की जीत सुनिश्चत की .
Vaibhav Suryavanshi के रिकॉर्ड और उपलब्धियां
वैभव पहले से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं .
- आईपीएल में सबसे युवा डेब्यूटेंट ( 14 साल की उम्र में 2025 में )
- टी20 क्रिकेट में सबसे युवा शतकधारी ( 101/38)
- इस मैच में उन्होंने टीनेजर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया .
- पिछले सीजन में उन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था .
- वह बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी भी सबसे कम उम्र में डेब्यू कर चुके हैं .
Vaibhav Suryavanshi के लिए क्यों खास था ये मैच ?
जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज माने जाते हैं .उनके यॉर्कर और स्विंग के आगे बड़े बड़े बल्लेबाज भी सावधानी बरतते हैं .लेकिन 15 साल के लड़के वैभव ने बिना किसी डर के अपना आक्रामक अंदाज दिखाया .सोशल मीडिया पर फैन उन्हें “बच्चा नहीं, तूफान” बोल रहे हैं .
राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी जायसवाल और सूर्यवंशी ने शुरुआती ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों को अच्छे से धोया .टीम ने सिर्फ 2.4 ओवर में 50 रन पुरे कर लिए .
वैभव की नीलामी
वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 2025 की आईपीएल ऑक्शन में 13 साल की उम्र में 1.1 करोड़ में खरीदा था .उन्होंने अंडर19 विश्व कप में भी भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी .क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बता रहे हैं .





