Site icon 4PILLAR

Vaishnavi Sharma ने मुंबई इंडियंस में चोटिल Kamalini को किया रिप्लेस

Vaishnavi Sharma replaces injured Kamalini in Mumbai Indians

Vaishnavi Sharma replaces Kamalini in MI: WPL 2026 में मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। MI की बल्लेबाज-विकेटकीपर G Kamalini चोट के कारण टीम से बाहर हो गई हैं।उनकी जगह वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

Mumbai Indians की G Kamalini हुई टूर्नामेंट से बाहर

कमलिनी मुंबई इंडियंस की विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। उन्होंने Women’s Premier League 2026 के सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं। लेकिन चोट के कारण उन्हें बाकि टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। कमलिनी की चोट की स्टिक डिटेल्स अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। कमलिनी एक 18 वर्षीय उभरती हुई युवा खिलाड़ी हैं। वे हाल ही में टीम इंडिया में शामिल हुईं थीं।

Vaishnavi Sharma ने G Kamalini को किया रिप्लेस

मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 के बाकि टूर्नामेंट के लिए वैष्णवी शर्मा को कमलिनी की जगह टीम में शामिल कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने वैष्णवी को 30 लाख में साइन किया था।

कमलिनी के टूर्नामेंट से बाहर होने पर MI पर पड़ेगा असर

कमलिनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करती हैं जबकि वैष्णवी एक स्पिनर हैं। इससे टीम की कंबिनेशन में बदलाव आ सकता है। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने स्पिन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है। मुंबई इंडियंस दो बार की चैंपियन है और इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Vaishnavi Sharma के मुख्य आंकड़े

वैष्णवी शर्मा ने दिसंबर 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अंतराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के 5 मैच खेले और पांच विकेट लिए। उन्होंने अंडर 19 स्तर पर ICC U-19 Women’s T20 World Cup 2025 खेला। वे भारत की U-19 T20 विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। वैष्णवी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। उनकी इस उपलब्धि के कारण उन्हें सीनियर टीम में खेलने का अवसर मिला। अब वे स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती देंगी, क्योंकि टीम को चोटिल कमलिनी की जगह स्पिनर की जरूरत थी।

Vaishnavi Sharma की खासियत

कम उम्र में कंट्रोल्ड स्पिन, प्रेशर हैंडलिंग और विकेट लेने की क्षमता। U-19 विश्व कप में उनका परफॉर्मेंस शानदार था और सीनियर डेब्यू में भी अच्छी शुरुआत की। WPL में उनका डेब्यू जल्द होने की उम्मीद है। उम्मीद है वे अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

Exit mobile version