Site icon 4PILLAR

VB-G RAM G: विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

VB G RAM G Bill approved

VB G RAM G Bill approved:21 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक अब कानून बन गया है।

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन विधेयक का संक्षिप्त नाम VB-G RAM G या लोकप्रिय रूप से वीबी-जी राम जी है। यह कानून 2005 के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की पूरी तरह जगह लेगा।

VB G RAM G Bill का उद्देश्य

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन विधेयक: मुख्य प्रावधान

VB G RAM G के संसद में पारित होने की प्रक्रिया

विपक्ष ने जताई आपत्ति

विपक्ष (कांग्रेस, अन्य INDIA गठबंधन दल) ने इसे मनरेगा की मूल भावना का कमजोर करना और महात्मा गांधी का अपमान बताया। विपक्ष ने अधिकार-आधारित गारंटी को बजट-सीमित बनाना, कृषि मौसम में रोक से श्रमिकों के अधिकार छीनना के आरोप लगाए।

सरकार का जवाब

यह सुधार है, न कि कमजोरी। अधिक दिन रोजगार, बेहतर अवसंरचना और जवाबदेही। ‘राम’ शब्द ईमानदारी और जवाबदेही का प्रतीक है। ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार और बेहतर आजीविका सुरक्षा मिलेगी। टिकाऊ अवसंरचना से किसानों को भी फायदा मिलेगा। राज्यों को कानून लागू होने के 6 महीने में अपनी योजनाएं तैयार करनी होंगी। केंद्र-राज्य 60:40 की फंड शेयरिंग होगी।

यह कानून ग्रामीण भारत के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, हालांकि इसके क्रियान्वयन पर सभी की नजरें होंगी।

Exit mobile version