Site icon www.4Pillar.news

Video: ऋतिक रोशन के घर आया एक नन्हा सा क्यूट मेहमान, तो प्रियंका चोपड़ा से लेकर टाइगर श्रॉफ ने यूं किया रिएक्ट 

ऋतिक रोशन ने बीते दिन अपनी फैमिली में एक नन्हे से क्यूट सदस्य का स्वागत किया है। एक्टर ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में ऋतिक उनपर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए।

ऋतिक रोशन ने बीते दिन अपनी फैमिली में एक नन्हे से क्यूट सदस्य का स्वागत किया है। एक्टर ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में ऋतिक उनपर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 48 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके फैंस तक सबसे जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं। बीते दिन एक्टर ने अपने घर में एक नए सदस्य का स्वागत किया। जी हाँ, ये नया सदस्य उनका डॉग है। ऋतिक ने इस डॉग का नाम मोगली रखा है।

शेयर किया वीडियो

ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता अपने नन्हे डॉग के साथ खूब खेलने में व्यस्त दिखाई दे रहे है। मोगली भी घर में इधर-उधर टहलता दिखाई दे रहा है।  वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने मोगली की तरफ से  लिखा, ‘हेल्लो वर्ल्ड, यह मैं हूँ मोगली। प्यारी रोजी ने मुझे कार के नीचे पाया। जोकि मेरे जैसे बहुत से का ख्याल रखती है। इस वर्ल्ड को सुन्दर बनाने के लिए धन्यवाद मिस। अब मुझे लगता है कि मैं आप सभी से जल्दी मिलता रहूंगा। आप जब भी मुझे देखे तो हैं जरूर बोलें।’

बॉलीवुड सितारों ने जमकर लुटाया प्यार

मोगली के इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे है। कृति सेनन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्यारा’ टाइगर श्रॉफ ने लिखा, ‘OMG सो क्यूट’ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘बेस्ट डिसिजन, हाए मोगली’ वरुण धवन ने भी कमेंट करते हुए ऋतिक के इस डिसिजन को बेस्ट डिसिजन बताया।

Exit mobile version