बेंगलुरु में कांग्रेस की रैली के दौरान एक युवक ने अभिनेता से नेता बनी खुशबु सुंदर के साथ की छेड़छाड़। घटना उस समय की है जब अभिनेत्री रैली की गाड़ी की तरफ बढ़ रही थी।

बेंगलुरु में कांग्रेस की रैली के दौरान एक युवक ने अभिनेता से नेता बनी खुशबु सुंदर के साथ की छेड़छाड़। घटना उस समय की है जब अभिनेत्री रैली की गाड़ी की तरफ बढ़ रही थी।

कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल सीट कांग्रेस के उम्मीदवार रिजवान अरशद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान खुशबु के साथ हुई छेड़छाड़। अभिनेत्री ने छेड़छाड़ करने वाले को जड़ा थप्पड़। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना उस समय की है जब खुशबु बेंगलुरु में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही थी।

वायरल हो रहे वीडियो में खुशबु कांग्रेस उम्मीदवार अरशद और शांति नगर विधायक और अहमद हारिस के साथ रैली के वाहन की तरफ बढ़ रही है। तभी एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। खुशबु ने पलटकर एक बाद एक कई थप्पड़ जड़े।

खुशबु ने 1985 में जानू फिल्म में काम किया था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रैली की भीड़ की धक्कामुक्की में अभिनेत्री अचानक पीछे मुड़ती है और एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ देती है।

आपको बता दें,अभिनेत्री खुशबु साल 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थी। उन्होने दावा किया था कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विभिन्न जातियों और धर्मों में एकता ला सकती हैं। खुशबु ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा लगाए गए मी टू आरोपों में रमानी का खुलकर साथ दिया था जिसके कारण मंत्री एमजे अकबर को इस्तीफा देना पड़ा था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *