Video: 50 सालों बाद स्क्रीन पर साथ में दिखेगी धर्मेंद्र और मुमताज की जोड़ी, इंडियन आइडल 13 में आएँगे नजर 

हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज सितारे धर्मेंद्र और मुमताज 50 सालों के बाद एकसाथ स्क्रीन पर नजर आने वाले है। इन दोनों ने साथ में दो फ़िल्में की थी जो साल 1973 में रिलीज हुई थी।

Indian Idol 13: इंडियन आइडल टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शोज में से एक है। इस शो में हर हफ्ते कंई बॉलीवुड सितारे मेहमान बनकर आते है। इस हफ्ते इंडियन आइडल 13 दो कारणों से इतिहास रचने जा रहा है। क्योंकि इस हफ्ते दो दिग्गज सितारे धर्मेंद्र और मुमताज इस शो में नजर आने वाले है, जो पुरे 50 सालों के बाद स्क्रीन पर साथ में नजर आएँगे।

50 सालों बाद साथ में दिखेंगे धर्मेंद्र-मुमताज

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल ही में इंडियन आइडल 13 का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो के होस्ट आदित्य नारायण कहते हुए नजर आ रहे है कि, ‘आज दो कारणों से इतिहास रचने जा रहा है। पहला, हिंदी सिनेमा के ये दो दिग्गज सितारे 50 सालों बाद साथ में नजर आ रहे है। इन्होने साथ में दो फ़िल्में की थी ‘लोफर’ और ‘झील के उस पार।’ ये दोनों ही फ़िल्में साल 1973 में रिलीज हुई थी।

‘दूसरा कारण है कि ‘ये (मुमताज) आज से पहले हजार मिन्नतों के बाद भी किसी टीवी शो में नहीं गई। आज ये पहली बार यहां (इंडियन आइडल 13 में) अपनी मर्जी से आई है वो भी अपने फेवरेट सिंगर्स से मिलने के लिए।’

वीडियो में धर्मेंद्र और मुमताज साथ में काफी खुश दिख रहे है। बता दे कि दोनों ने साथ में दो फिल्मे की थी और ये दोनों ही फ़िल्में साल 1973 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों ने न तो साथ में कोई फिल्म की और न ही साथ स्क्रीन शेयर की। ऐसे में 50 सालों के लंबे समय के बाद दो दिग्गज सितारों का एकसाथ स्क्रीन शेयर करना वाकई काफी बड़ी बात है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8998 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “Video: 50 सालों बाद स्क्रीन पर साथ में दिखेगी धर्मेंद्र और मुमताज की जोड़ी, इंडियन आइडल 13 में आएँगे नजर 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री