Site icon www.4Pillar.news

Video: अनुष्का शर्मा ने बगीचे से टमाटर तोड़ बनाया जैम, देखिए कैसा था अभिनेत्री के माता-पिता का रिएक्शन 

अनुष्का शर्मा ने बगीचे से टमाटर तोड़ घर में ही जैम बनाया। इस जैम को टेस्ट करते हुए अभिनेत्री के माता-पिता का रिएक्शन देखने लायक है।

अनुष्का शर्मा ने बगीचे से टमाटर तोड़ घर में ही जैम बनाया। इस जैम को टेस्ट करते हुए अभिनेत्री के माता-पिता का रिएक्शन देखने लायक है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनको टमाटर से जैम बनाते देखा जा सकता है। इस जैम को अनुष्का अपने मम्मी-पापा के साथ-साथ अपने डॉग को भी टेस्ट कराती है।

लॉकडाउन का है ये वीडियो

अनुष्का ने ये जो वीडियो शेयर किया है ये लॉकडाउन 2020 के दौरान का है। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उन्होंने बहुत सारे फ़ूड वीडियो देखकर यह जैम बनाने के बारे में सोचा। वीडियो में सबसे पहले अनुष्का अपने डॉगी के साथ जाकर अपने बगीचे से ताजा टमाटर तोड़ती है। इसके बाद वे उन्हें धोकर उबालने के लिए रख देती है। उबालने के बाद अनुष्का इन टमाटर को चॉप करके इनमे कुछ मसाले एड करके इनका जैम बनाती है।

माता-पिता के साथ लिया जैम-टोस्ट का मजा

जैम बन जाने के बाद अनुष्का ने इसे बाहर गार्डन एरिया में लेकर आती है। वहां अनुष्का अपने मम्मी-पापा और अपने डॉगी को यह जैम टेस्ट कराती है। अभिनेत्री के पिता को ये जैम काफी पसंद आता है वहीं उनकी मम्मी भी खूब हंसने लगती है।

फैंस को अनुष्का का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। बात करे अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की तो उनको लास्ट साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। परंतु अब वे फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस फिल्म में अनुष्का भारतीय महिला टीम की की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते नजर आएंगी।

Exit mobile version